Edited By ,Updated: 05 Jul, 2015 02:19 PM
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के मुरादनगर में रहने वाले एक लड़के का सपना उस समय चकनाचूर गया जब उसे पता चला कि जिस लड़की से उसने शादी की है वह लड़की नहीं बल्कि किन्नर है।
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के मुरादनगर में रहने वाले एक लड़के का सपना उस समय चकनाचूर गया जब उसे पता चला कि जिस लड़की से उसने शादी की है वह लड़की नहीं बल्कि किन्नर है। लड़की की हकीकत जानने के बाद युवक के होश उड़ गए और वह बेहोश हो गया। लड़के के परिजन भी खबर सुनते ही सन्न रह गए। लड़का और उसके परिजन ने लड़की को अपनाने से साफ इंकार कर दिया। मामला पंचायत में गया और फैसला लिया गया कि लड़के वाले लड़की को कुछ पैसे देंगे इसके बाद दोनों अलग-अलग रह सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक मुरादनगर की एक मल्टीनेशनल कंपनी में एक लड़का और लड़की जॉब करते हैं। दोनों के बीच अफेयर हुआ। पिछले सोमवार को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। लड़के के परिवार ने लड़की को बहू मान लिया। सुहागरात पर लड़के को पता लगा कि उसने जिसको लड़की समझकर शादी की है वह दरअसल, किन्नर है। इसके बाद लड़का और उसका परिवार भड़क गया। लड़की ने भी मान लिया कि वह किन्नर है।
शुक्रवार को इस मामले में पंचायत बुलाई गई। लड़के ने पंचायत के समझाने के बाद भी लड़की को अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पंचायत ने आदेश दिया कि लड़के का परिवार लड़की को कुछ पैसे देगा और इसके बाद वह अलग-अलग रह सकेंगे। हालांकि लड़की का परिवार नहीं चाहता कि लड़का-लड़की अलग रहें लेकिन पंचायत के फैसले को उन्होंने बाद में मान लिया। हालांकि लड़की को कितने पैसे दिए जाएंगे इसका खुलासा नहीं हो पाया।