ग्रीस संकट :19 देशों में भारतीयों के आएंगे बुरे दिन

Edited By ,Updated: 06 Jul, 2015 04:46 PM

article

ग्रीस संकट का असर सिर्फ ग्रीस के लोगों पर ही नहीं होगा बल्कि इस से यूरो जोन के 19 देशों में रहने वाले करीब साढ़े छह लाख भारतीयों के भी बुरे दिन आएंगे। दुनिया की जानी मानी वित्तीय आकलन करने वाली कंपनी गोल्ड मैन सेक्स ने एक साल में यूरो के डॉलर से...

जालंधरः ग्रीस संकट का असर सिर्फ ग्रीस के लोगों पर ही नहीं होगा बल्कि इस से यूरो जोन के 19 देशों में रहने वाले करीब साढ़े छह लाख भारतीयों के भी बुरे दिन आएंगे।  दुनिया की जानी मानी वित्तीय आकलन करने वाली कंपनी गोल्ड मैन सेक्स ने एक साल में यूरो के डॉलर से निचे फिसलने की भविष्वाणी की है।

फिलहाल एक यूरो की कीमत 1. 11 डॉलर है ,एजेंसी का आकलन है कि यूरो 95 सेंट तक गिर सकता है यानी एक  एक डॉलर तक आ सकती है ,यदि ऐसा होता है  19 देशों में रहने वाले भारतीयों के लिए परेशानी बढ़ेगी क्योंकि डॉलर के मुकाबले यूरो गिरने से वह रुपये के मुबाले भी गिरेगा। ऐसे में इन देशों में रह रहे भारतीयों को भारत में यूरो की काम कीमत मिलेगी। यूरोपीय देशों में रहने वाले अधिकतर भारतीय देश में पैसा भेजते हैं।  यूरोप के देशों में अधिकतर संख्या पंजाबियों की है लिहाजा इस संकट से उन्हें काफी बड़ा झटका लग सकता है। 

भारत सरकार की सूची के मुताबिक नीदरलैंड में सबसे ज्यादा 215000 भारतीय रहते हैं जबकि इटली में करीब एक लाख और पुर्तगाल में करीब 80 हजार भारतीय हैं।  यूरो जोन के देशों में रहने वाले भारतीयों की सूची इस प्रकार है। 

 

आस्ट्रिया - 23000 

बेल्जियम -18000 

साइप्रस  -   3220 

इस्टोनिया - 235 

फिनलैंड - 4200 

फ़्रांस -    65000 

जर्मनी - 70500 

ग्रीस -   12000 

आयरलैंड- 19365 

 इटली - 99127 

लताविया -40 

लथुनिया -300 

लग्जमबर्ग-1000 

 माल्टा - 158 

नीदरलैंड - 215000 

पुर्तगाल -  80000 

स्लोवाकिया -245 

स्लोविना  46 

स्पेन -30000 

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!