Edited By ,Updated: 07 Jul, 2015 05:04 PM
शहर के संत नगर इलाके में क्रास फायरिंग के बाद पकड़ा गया गैंगस्टर सुक्खी विधिपुरिया मोहाली से अपनी गर्लफ्रैंड की हत्या करने के लिए आया था।
जालंधरः शहर के संत नगर इलाके में क्रास फायरिंग के बाद पकड़ा गया गैंगस्टर सुक्खी विधिपुरिया मोहाली से अपनी गर्लफ्रैंड की हत्या करने के लिए आया था। इसके अलावा वह फगवाड़ा में रहते अपने दुश्मन सन्नी को भी नुक्सान पहुंचाना चाहता था।
इसके साथ-साथ वह अपने दोस्त फतेह को झूठे कत्ल केस में फंसाने वाले बहराम के एक अन्य नौजवान से भी बदला लेना चाहता था। पैसों की तंगी न आए, इसलिए वह किसी बड़ी लूट की साजिश रच रहा था। सुक्खी ने पुलिस हिरासत में माना कि उसकी एक गर्लफ्रैंड है।
सुक्खी ने बताया कि उसकी गर्लफ्रैंड ने दोनों की दोस्ती की एक तस्वीर उसकी पत्नी को भेज दी थी, जिसके बाद सुक्खी की शादीशुदा ज़िंदगी में तूफान आ गया। इसलिए वह अपनी गर्लफ्रैंड की हत्या करना चाहता था लेकिन इस घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने उसे साथियों सहित गिरफ़्तार कर लिया।