पंजाब केसरी पत्र समूह की निदेशक श्रीमती स्वदेश चोपड़ा पंचतत्व में विलीन, रस्म चौथा 10 को

Edited By ,Updated: 08 Jul, 2015 03:19 PM

article

पंजाब केसरी पत्र समूह के प्रधान सम्पादक श्री विजय कुमार चोपड़ा की पत्नी तथा ज्वाइंट मैनेजिंग डायरैक्टर श्री अविनाश चोपड़ा और श्री अमित चोपड़ा की माता श्रीमती स्वदेश चोपड़ा का कल शाम माडल टाऊन श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जालंधर(धवन): पंजाब केसरी पत्र समूह के प्रधान सम्पादक श्री विजय कुमार चोपड़ा की पत्नी तथा ज्वाइंट मैनेजिंग डायरैक्टर श्री अविनाश चोपड़ा और श्री अमित चोपड़ा की माता श्रीमती स्वदेश चोपड़ा का कल शाम माडल टाऊन श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया जिसमें प्रदेश के सभी राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक नेताओं सहित भारी संख्या में लोगों ने उनको अपनी अंतिम अश्रुपूर्ण विदाई दी।
माडल टाऊन श्मशानघाट में स्व. स्वदेश चोपड़ा के शव को उनके ज्येष्ठ पुत्र श्री अविनाश चोपड़ा ने मुखाग्नि दी। श्मशानघाट लोगों से खचाखच भरा हुआ था। 
 
श्रीमती स्वदेश चोपड़ा का लंबी बीमारी के बाद कल दिल्ली के अपोलो अस्पताल में सुबह 8 बजे निधन हो गया था। वह 78 वर्ष की थीं। वह अपने पीछे अपने पति श्री विजय चोपड़ा के अलावा 2 बेटे, 2 पुत्रवधुएं श्रीमती पोमिला चोपड़ा, श्रीमती आभा चोपड़ा  और 4 पोते-पोतियां श्री  अभिजय चोपड़ा, श्री अरूष  चोपड़ा, श्री अविनव चोपड़ा, सुश्री आमिया चोपड़ा छोड़ गई हैं। 
 
श्रीमती स्वदेश चोपड़ा की रस्म चौथा शुक्रवार 10 जुलाई को स्थानीय माडल टाऊन श्मशानघाट में होगी। प्रात: 8 बजे पंजाब केसरी निवास से चलने का समय रहेगा, जबकि श्मशानघाट पर पहुंचने का समय 8.30 बजे रहेगा। 
 
CM व कैप्टन ने जताया शोक
वहीं  पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।  दोनों नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय स्वदेश चोपड़ा सामाजिक तथा धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं। चोपड़ा परिवार स्वतंत्रता सेनानियों तथा शहीदों का परिवार है। श्रीमती चोपड़ा के निधन से परिवार में जो क्षति हुई है, उसे पूरा नहीं किया जा सकता।  
 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!