पाकिस्तान की भारत को धमकी, न्यूक्लियर वेपन का कर सकते हैं इस्तेमाल

Edited By ,Updated: 07 Jul, 2015 05:29 PM

article

पाकिस्तान ने एक बार फिर जहर उगलते हुए भारत के खिलाफ पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि देश की सुरक्षा के लिए परमाणु अस्त्र (न्यूक्लियर वेपन) भी है

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर जहर उगलते हुए भारत के खिलाफ पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि देश की सुरक्षा के लिए परमाणु अस्त्र (न्यूक्लियर वेपन) भी है जिनका उपयोग देश के लिए संकट की स्थिति में किया जा सकता है। 

रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ का आरोप है कि भारत बलूचिस्तान की शांति को भंग करने वाले तत्वों की मदद कर रहा है। वह भारत की भूमिका के मसले को अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उठाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना शत्रु के मंसूबो को विफल कर देने में सक्षम है। यह कोई पहला अवसर नही है जब आसिफ ने बलूचिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने में भारत का नाम लिया है। पिछले महीने भी उन्होंने कहा था कि उनके देश के पास ऐसे सबूत हैं जिनसे साबित होता है कि भारत की खुफिया एजेन्सी ‘‘रा’’ बलूचिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है। 

उन्होंने भी आरोप लगाया था कि खैबर पख्तूनवा में सेना का जर्व-ए-अज्ब अभियान शुरू होने के बाद से ‘‘रा’’ ने इस देश के कई जगहों पर अशांति पैदा करने की कोशिश की है। भारत ने सीमा पर भी गड़बड़ी पैदा की ताकि आतंकवाद के विरूद्ध कार्रवाई से पाकिस्तान का ध्यान हट सके। पाकिस्तान के रक्षामंत्री का यह वक्तव्य ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान यह आरोप भी लगा रहा कि भारत उसके यहां के आतंकवादियों को धन दे रहा है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!