डॉक्टरों का कमाल, महीने बाद कलाई से जोड़ा कटा हाथ (PICS)

Edited By ,Updated: 21 Jul, 2015 03:14 PM

article

चीन में आए दिन अजीबो-गरीब मामले सुनने को मिलते ही रहते हैं। मामले भी ऐसे जिन पर विश्वास करना काफी मुश्किल होता है। चीन में डॉक्टरों ने एक लाजवाब काम कर दिखाया।

चांगशाः चीन में आए दिन अजीबो-गरीब मामले सुनने को मिलते ही रहते हैं। मामले भी ऐसे जिन पर विश्वास करना काफी मुश्किल होता है। चीन में डॉक्टरों ने एक लाजवाब काम कर दिखाया। 

दरअसल, चीन के चांगशा में शियांग्या अस्पताल के डॉक्टरों ने एक शख्स का 'कटा हुआ हाथ' जिंदा रखने के लिए अनोखा ऑपरेशन किया। उन्होंने फैक्टरी वर्कर झोऊ के कटे हाथ को पैर से जोड़ दिया। इसी तरह हाथ को 30 दिनों तक जिंदा रखा गया और फिर 10 घंटे की सर्जरी के बाद उसे वापिस कलाई से जोड़ दिया गया। 

झोउ का हाथ ब्लेड मशीन पर काम करने के दौरान कट गया था। उसे तुरंत चांगशा के शियांग्या अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को समझते हुए हाथ को सर्जरी के जरिए जोड़ने का फैसला किया लेकिन झोउ के हाथ की हालत बहुत खराब थी। हादसे में हाथ को इतना नुकसान पहुंच चुका था कि डॉक्टरों के लिए इसे तुरंत कलाई से जोड़ना संभव नहीं था।

डॉक्टरों का मानना था कि हाथ की नसें और मांसपेशियां बेहतर स्थिति में पहुंच जाए, तब उसे कलाई से जोड़ा जाए। डॉ. तांग ने बताया कि सामान्य तापमान में कटी हुई उंगलियों को भी 10 घंटे के अंदर पर्याप्त खून की जरूरत थी। अगर ये अंग ज्यादा देर तक खून की कमी झेलता, तो इसके टिशू मर जाते और इसे जिंदा रखना मुश्किल हो जाता। डॉ. तांग और उनकी टीम ने फैसला किया कि झोउ का हाथ उनकी दाईं एड़ी से जोड़ दिया जाए।

इसके बाद डॉ. तांग और उनकी टीम ने 10 घंटे की सर्जरी कर इसे कलाई से जोड़ा।  झोउ अब अपनी उंगलिया चलाने में सक्षम है। हालांकि, हाथ का पहले की तरह इस्तेमाल करने में अभी उसे वक्त लगेगा। आपको बता दें कि शियांग्या अस्पताल के डॉक्टर्स इससे पहले 2013 में भी ऐसा ही एक सफल ऑपरेशन कर चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!