राशिफल: वृश्चिक में शनि पड़े हैं वक्र किस राशि पर चलाएंगे मुसीबतों का चक्र

Edited By ,Updated: 25 Jul, 2015 08:21 AM

horoscope what amount curve lying on saturn in scorpio will run the cycle of troubles

दैनिक शुभाशुभ: 25.07.15 शनिवार, चंद्र तुला राशि व स्वाति नक्षत्र, भाग्यांक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा नैऋत्य, राहुकाल दिन 1:30 से शाम 3 तक।

दैनिक शुभाशुभ: 25.07.15 शनिवार, चंद्र तुला राशि व स्वाति नक्षत्र, भाग्यांक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा नैऋत्य, राहुकाल दिन 1:30 से शाम 3 तक।
 
नोट: वृश्चिक राशि में शनिदेव अनुराधा नक्षत्र में वक्र अवस्था में हैं जिससे मेष, मिथुन, सिंह व तुला राशि पर समस्याएं बढ़ेंगी।
 
विशेष उपाय: सभी 12 राशियों के जातक दैनिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए भैरव मंदिर में सिक्के चढ़ाएं। 
 
मेष: दिन निर्णायक है। ऑफिस में नए अधिकार दिए जाएंगे। क्रिएटिव काम में रुचि बढ़ेगी। शॉपिंग में शाम बीतेगी। बुजुर्गों से बहसबाजी में न उलझें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा नैऋत्य, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।
 
वृष: दिन रोमांचक है। नए प्रोग्राम हेतु एनर्जी रहेगी। लव अफेयर हेतु एक्साइटेड रहेंगे। प्रपोज़ करने हेतु समय अच्छा है। प्रमोशन की बात आगे बढ़ेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
मिथुन: दिन प्रयोगात्मक है। बड़ा धनलाभ होगा। नौकरी के मुद्दे हल होंगे। इंटरव्यू का अनुभव अच्छा रहेगा। पारिवारिक फंकशन की प्लानिंग बनेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।
 
कर्क: मूड बढ़िया रहेगा। विरोधी की आलोचना पर ध्यान न दें। कार्य करते जाएं। सफलता जरूर आपके कदम चूमेगी। सोशल सर्कल में मेलजोल बढ़ेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।
 
सिंह: दूसरों को पहचानकर स्वयं को ढालें। आत्मसंतोष मिलेगा। दूसरों से राय लेने से परहेज न करें। टीम वर्क से कठिन प्रॉब्लम का हल निकलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
 
कन्या: खुद को साबित करने के मौके मिलेंगे। मौकों को पहचानकर कर्म करें। मौके बार-बार दस्तक नहीं देंगे। माहौल खुशनुमा बनाने में कामयाब रहेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।
 
तुला: वाद-विवाद में जीत होगी। बिजनेस हेतु सलाह लेंगे। नए काम के तकनीकी पहलुओं पर गौर करेंगे। नई डील साइन करेंगे। कानूनी बंधन में घिरेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
वृश्चिक: दिन जिम्मेदारियों भरा रहेगा। जिम्मेदारियों को निभाने में कामयाब होंगे। लंबित कार्यों को पूरा करेंगे। लवर के साथ डेटिंग का प्लान बनेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा नैऋत्य, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।
 
धनु: दिन खर्चीला रहेगा। पुरानी देनदारी चुकाने में कामयाब होंगे। घरेलू शॉपिंग करेंगे। पॉकेट का ख्याल रखें। ऑफिस में आइडियाज़ पसंद किए जाएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।
 
मकर: दैनिक शेड्यूल बिजी रहेगा। जरूरी फोन कॉल्स व ई-मेल्स का जवाब देंगे। पुराने दोस्त से मुलाक़ात होगी। उधार देने से पूर्व सेविंग्स चेक कर लें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 
कुंभ: मित्र की मदद में समय गुजरेगा। रिशतेदारों को कर्ज देंगे। परिजनो से दूर जाने की स्थिति बनेगी। शाम को पार्टी में पुराने दोस्त से मुलाकात होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 
मीन: दिन उमंगपूर्ण है। नौकरी की समस्याओं का हल मिलेगा। पूरी मेहनत व लगन से जुट जाएं। कॉम्पिटिशन में जीत होगी। प्यार हेतु दिन अच्छा है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।
 
आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com 

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!