अब भ्रष्ट लालू की मदद करेगी आप!

Edited By ,Updated: 25 Jul, 2015 04:40 PM

article

देश भर में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी बिहार में अप्रत्यक्ष रुप से अदालत द्वारा भ्रष्ट करार दिेए गए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मदद करेगी।

नई दिल्ली: देश भर में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी बिहार में अप्रत्यक्ष रुप से अदालत द्वारा भ्रष्ट करार दिए गए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मदद करेगी। दरअसल आप के प्रमुख नेता आशुतोष ने भाजपा के खिलाफ पोल खोल मुहिम चलाने का दावा किया है लेकिन इससे अप्रत्यक्ष रुप से जनता परिवार में शामिल हुए लालू प्रसाद की भी मदद होगी। जिसे अदालत ने चारा घोटला मामले में दोषी पाया है। आशुतोष ने आज ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि मोदी ने दिल्ली को एक पुलिस राज्य बना दिया है। हम इनका सच जनता के सामने लाएंगे।
 
वहीं कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह द्वारा किसानों की आत्महत्या पर जारी बयान को निशाने पर लेते हुए आशुतोष ने कहा है कि इससे पता चलता है कि मोदी के मंत्रियों की सोच कितनी किसान विरोधी है। आप नेता आशुतोष ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात मॉडल की पोल खोलने बिहार जाएंगे। हालांकि आप बिहार में चुनाव नहीं लड़ रही है लेकिन आप पार्टी द्वारा भाजपा का विरोध का सीधा फायदा भ्रष्ट लालू यादव की पार्टी को जाएगा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!