Watch Video: मॉल में शांपिग करने आई महिला के हुए टुकड़े-टुकड़े, देंखें दिल दहला देने वाला

Edited By ,Updated: 27 Jul, 2015 11:28 PM

चीन के जिंगझोऊ शहर में शॉपिंग करने आए एक महिला से ऐसा हादसा हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया। जानकारी मुताबिक 30 साल की जीयांग ल्युजुआन अपने पति और बच्ची के साथ मॉल में शांपिग करने आई हुई थी।

नई दिल्ली; चीन के जिंगझोऊ शहर में शॉपिंग करने आए एक महिला से ऐसा हादसा हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया। जानकारी मुताबिक 30 साल की जीयांग ल्युजुआन अपने पति और बच्ची के साथ मॉल में शांपिग करने आई हुई थी। शॉपिंग में खड़े मॉल स्टाफ ने महिला और उसके पति को एस्केलेटर का उपयोग न करने की चेतावनी भी दी थी। चेतावनी सुन महिला का पति तो वहीं रुक गया, लेकिन महिला ने इसे नजरअंदाज कर एस्कलेटर पर चढ़ गई। 
 
वीडियो में आप देख सकते है कि जीयांग जैसे ही अपने बच्चे के साथ एस्केलेटर के ऊपर पहुंची, एक पैडल चेंबर खुल गया और वह उसमें जा गिरी। गिरते हुए वो अपने बच्चे में एस्कलेटर के सामने खड़ी महिला को देने में सफल हुई। लेकिन वह खुद को नहीं बचा सकी। एस्कलेटर का ब्लॉक इतनी जल्दी खुल गया कि वो महिला को संभलने का भी मौका नहीं मिला और वह उसमे में धंस गई जिससे उसकी जान चली गई। 
 
एस्कलेटर में आने से महिला के शरीर के कई टुकड़े हो गए जिसे बाद में मशीन से बाहर निकाल लिया गया। इस घटना ने चीन सभी को हैरान कर दिया है। कुछ लोग शॉपिंग मॉल की सुरक्षा पर सवालीया निशान उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर एस्केलेटर में खराबी थी तो सख्ती से इस पर रोक लगानी चाहिए थी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!