कलाम की मौत के बाद देशभर में शोक की लहर

Edited By ,Updated: 28 Jul, 2015 07:58 AM

article

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम के निधन पर केंद्रीय मंत्रियों तथा विभिन्न दलों के नेताओं ने आज गहरा शोक व्यक्त किया।

नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम के निधन पर केंद्रीय मंत्रियों तथा विभिन्न दलों के नेताओं ने आज गहरा शोक व्यक्त किया। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. कलाम के अचानक निधन से उन्हें गहरा धक्का लगा है। उन्होंने ट्वीट किया...‘‘डॉ. कलाम बेदाग चरित्र, निश्छल भावना और विस्तृत ज्ञान से पूर्ण प्रतिज्ञा वाले व्यक्ति थे। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है और इससे एक ऐसी रिक्तता पैदा हुई है जिसे भरना मुश्किल होगा।‘‘ उन्होंने डॉ. कलाम को पूरी पीढी के लिए प्रेरणा स्रोत बताते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना की।  

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि डॉ. कलाम न केवल देश के लिए प्रेरणा स्रोत थे बल्कि मार्ग दर्शक भी थे। इसके साथ ही वह आदर्श भी नागरिक थे। उन्होंने न केवल राष्ट्रपति के रूप में बल्कि एक वैज्ञानिक के रूप में भी देश की सेवा की। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि डॉ. कलाम ने लोगों के मन मस्तिष्क को जगाने का काम किया है और राष्ट्र को अपने कार्यों से गौरव प्रदान किया।  
 
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ,  तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक जताया है। राष्ट्रपति ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने एक महान सपूत खो दिया जो अपने जीवनकाल में जनता का राष्ट्रपति था और मृत्यु के बाद भी रहेगा।  
 
प्रधानमंत्री ने उन्हें ‘‘मार्गदर्शक’’ बताया जबकि गृह मंत्री ने उन्हें एक पूरी पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कलाम युवाओं और छात्रों के बेहद प्रिय थे। आजाद ने कहा कि कलाम हमेशा बच्चों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच बेहद खुश रहते थे। यहां तक कि उन्होंने एक शैक्षणिक संस्थान में ही अंतिम सांस ली। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदम्बरम ने कहा कि हालिया इतिहास में कुछ ही लोगों को युवाओं , बुजुर्गो , गरीब अमीर, शिक्षित और अशिक्षित और विभिन्न धर्मो में आस्था रखने वाली तथा अलग अलग भाषाएं बोलने वालों का प्यार मिला है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!