अब्दुल कलाम का चंडीगढ़ के साथ रहा है गहरा रिश्ता

Edited By ,Updated: 28 Jul, 2015 12:55 PM

article

देश के 11वें राष्ट्रपति डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का चंडीगढ़ के साथ गहरा रिश्ता रहा है। अब्दुल कलाम सालों साल चंडीगढ़ के लोगों के दिल पर राज करते रहे हैं।

चंडीगढ़ (अर्चना सेठी) : देश के 11वें राष्ट्रपति डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का चंडीगढ़ के साथ गहरा रिश्ता रहा है। अब्दुल कलाम सालों साल चंडीगढ़ के लोगों के दिल पर राज करते रहे हैं। बात चंडीगढ़ के शिक्षण संस्थानों से जुड़ी हो, पी.जी.आई के किसी कार्यक्रम की या फिर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन से नजदीकियों की तो कलाम सबके अजीज रहे।

शिलोंग में डा. कलाम के निधन का आभास चंडीगढ़ में भी देखने को मिला। कलाम के नजदीक रहे चंडीगढ़ के लोगों के दिल भी गम में डूब गए और उन्होंने कलाम के साथ बिताए लम्हों को दिमाग में समेटना शुरू कर दिया।

12 साल पहले डा. कलाम के साथ लंच करने वाले एडवोकेट और चंडीगढ़ बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान डा.अनमोल रत्तन सिद्धु कलाम के साथ खाए दोपहर के खाने को याद करते हुए बोले। वह ऐसे विद्वान थे जो न सिर्फ बिल्कुल सादा जीवन जीते थे, बल्कि भोजन भी सादा ही करते थे।

तत्कालीन गवर्नर के भोज में आमंत्रित कलाम ने सिर्फ चावल खाए थे, जबकि उनके लिए खास किस्म के व्यंजन पकवाए गए थे। डा. अनमोल ने बताया कि डा.कलाम उनके लिए बड़े भाई से कम नहीं थे। राष्ट्रपति बनने से पहले उनकी दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कलाम के साथ पहली दफा मुलाकात हुई थी।

उन्हें कलाम का व्यवहार और बोली इतनी पसंद आई थी कि उन्होंने कलाम से मुलाकातें करनी शुरू कर दी थी। कभी फोन पर तो कभी कार्यक्रमों में अनमोल कलाम को मिलने जरूर पहुंच जाया करते थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!