महिला ने सेना के जवान को धमकी देकर लूटे लाखों

Edited By ,Updated: 28 Jul, 2015 10:52 PM

article

शहर के लक्ष्मीनगर निवासियों ने एक महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डी.एस.पी. को ज्ञापन ...

भिवानी : शहर के लक्ष्मीनगर निवासियों ने एक महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डी.एस.पी. को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में डी.एस.पी. से मामले की जांच करने की गुहार लगाई। डी.एस.पी. ने नगरवासियों को जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। लक्ष्मीनगर निवासी छत्तर पाल सिंह ने बताया कि उसका लड़का भारतीय सेना में कार्यरत है जो अपने परिवार के साथ गंगानगर पोस्टिड है। 
 
उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस की ही एक महिला ने उसके लड़के के खिलाफ पुलिस में झूठी शिकायत दी है जिसके चलते उन्हें मानसिक व आॢथक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि उनका लड़का निर्दोष है। लक्ष्मीनगर निवासी छत्तरपाल सिंह ने बताया कि उनके पास में एक महिला रहती है। उन्होंने बताया कि उसका लड़का भारतीय सेना में कार्यरत है। उक्त महिला ने उसके लड़के रविपाल से प्लाट लेने के बहाने से रुपए उधार मांगे थे जिसके चलते उसके लड़के ने महिला की तंगी को देखते हुए पैसे उधार देने के लिए उसे अपना ए.टी.एम. कार्ड दे दिया। 
 
उन्होंने बताया कि उसके लड़के को ड्यूटी पर जाना था। महिला ने उसके ए.टी.एम. कार्ड से 45,000 रुपए निकाल लिए। इसके बाद उक्त महिला ने रविपाल से और पैसों की मांग की। जिस पर रविपाल ने महिला से ए.टी.एम. कार्ड मांगा तो वह धमकी देने लगी। रविपाल ने महिला को पैसे देने से इन्कार कर दिया जिसके चलते उक्त महिला ने साजिश के तहत उसके लड़के के खिलाफ 10 दिन पहले पुलिस में शिकायत दे दी। इसके बाद महिला ने उससे 35 लाख रुपए व प्लाट नहीं दिया तो सजा करवाने की धमकी दी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!