डॉ कलाम के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली में उमड़े लोग, 30 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार

Edited By ,Updated: 29 Jul, 2015 12:49 AM

article

पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को गुरूवार सुबह 11 बजे तमिलनाडु में उनके पैतृक गृह नगर रामेश्वरम में पूरे सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को गुरूवार सुबह 11 बजे तमिलनाडु में उनके पैतृक गृह नगर रामेश्वरम में पूरे सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। देश भर में मिसाइलमैन के नाम से मशहूर डा.कलाम का सोमवार शाम शिलांग में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में व्याख्यान देते समय दिल का दौरा पडऩे के बाद निधन हो गया था।

बुधवार को ले जाया जायेगा रामेश्वरम
गृह मंत्रालय के अनुसार उनका पार्थिव शरीर बुधवार रामेश्वरम ले जाया जायेगा जहां गुरूवार सुबह 11 बजे उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया जायेगा। डॉ कलाम का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह शिलांग से दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास 10 राजाजी मार्ग लाया गया।
 
अंतिम दर्शन के लिए रामेश्वरम में भी रखा जाएगा
उनके पौत्र एपीजेएमके शेख सलीम ने भी रामेश्वरम में बताया कि केन्द्र तथा तमिलनाडु सरकार से जानकारी मिली है कि पूर्व राष्ट्रपति का पार्थिव शरीर बुधवार दोपहर को यहां लाया जायेगा। उनके पार्थिव शरीर को रामेश्वरम में नये बस स्टेंड के निकट के मैदान में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा।
 
गुरूवार को 11 बजे राजकीय सम्मान के साथ होगा कलाम का अंतिम संस्कार
अंतिम दर्शन के बाद गुरूवार को सुबह 11 बजे डॉ कलाम के पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ,केन्द्रीय मंत्रियों, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने की संभावना है।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!