राशिफल: गुरु-चंद्र बना रहे गजकेसरी योग किस राशि को मिलेगा भाग्य का संजोग

Edited By ,Updated: 30 Jul, 2015 08:25 AM

article

दैनिक शुभाशुभ: 30.07.15 गुरुवार, चंद्र धनु राशि व पूर्वाषाड़ा नक्षत्र, भाग्यांक 9, शुभरंग नारंगी, शुभदिशा दक्षिण, राहुकाल दिन 1:30 से शाम 3 तक।

दैनिक शुभाशुभ: 30.07.15 गुरुवार, चंद्र धनु राशि व पूर्वाषाड़ा नक्षत्र, भाग्यांक 9, शुभरंग नारंगी, शुभदिशा दक्षिण, राहुकाल दिन 1:30 से शाम 3 तक।

नोट: देवगुरु सिंह राशि में बैठकर व धनु में बैठे चंद्रमा से गजकेसरी योग बन रहे हैं जिससे मेष, सिंह व धनु राशि का भागी बाली होगा। 

विशेष उपाय: सभी 12 राशियों के जातक सौभाग्य प्राप्ति हेतु दूध में केसर मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करें।

मेष: लाभार्जन की स्थिति बनेगी। योजनाओं के अमल पर खर्च होगा। सक्सेस के योग हैं। सुख-सुविधाओं के साधन बढ़ेंगे। संबंधियों से सहयोग मिलेगा।

शुभाशुभ: शुभअंक 9, शुभरंग नारंगी, आपकी शुभदिशा दक्षिण, शुभकाल सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

वृष: सामाजिक कार्यों के प्रति विशेष रुझान रहेगा। पारिवारिक शांति रहेगी। धार्मिक यात्रा हेतु प्लानिंग करेंगे। ऑफिस में सीनियर्स सलाह मशवरा करेंगे।

शुभाशुभ: शुभअंक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा दक्षिण-पूर्व, शुभकाल सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

मिथुन: विरोधियों से दूरी बनाए। पीठ पीछे आपकी बुराई होगी। तनाव वश ब्लडप्रेशर उत्तेजित होने के योग हैंं। शांतचित्त से अपना रूटीन वर्क करते रहें।

शुभाशुभ: शुभअंक 5, शुभरंग हरा, शुभदिशा उत्तर, शुभकाल दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

कर्क: अकाउंट्स व्यवस्थित करेंगे। घर पर मेहमान आने के योग हैं। जीवनसाथी संग महत्वपूर्ण शॉपिंग करेंगे। शाम तक धन संबंधी गुड न्यूज़ मिलेगी।

शुभाशुभ: शुभअंक 2, शुभरंग सफ़ेद, शुभदिशा उत्तर-पश्चिम, शुभकाल सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।

सिंह: मानसिकता बदलेगी। संकट टालने हेतु आध्यात्मिक प्रयास करेंगे। व्यक्तिगत समस्याओं का निवारण ढूंढेगे। बिगड़े स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

शुभाशुभ: शुभअंक 1, शुभरंग लाल, शुभदिशा पूर्व, शुभकाल सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

कन्या: आर्थिक संकटों में मित्र साहयता करेंगे। प्रभावशाली लोग परामर्श देंगे। उलझे दिमाग में स्पष्ट तस्वीर उभरेगी। यकायक नई स्फूर्ति आएगी।

शुभाशुभ: शुभअंक 5, शुभरंग हरा, शुभदिशा उत्तर, शुभकाल दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

तुला: धनार्जन हेतु जायज तरीका छोड़ सकते हैं। शोर्टकटस् व रिस्की काम के प्रस्ताव मिलेंगे। सुदृढ़ इच्छाशक्ति से समस्या का डटकर सामना करें।

शुभाशुभ: शुभअंक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा दक्षिण-पूर्व, शुभकाल सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

वृश्चिक: समय के परिवर्तन को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में बेफिजूल कि टेंशन व्याप्त होगी। शाम तक संशय का निवारण हो जाएगा। वहम से बचें।

शुभाशुभ: शुभअंक 9, शुभरंग नारंगी, आपकी शुभदिशा दक्षिण, शुभकाल सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

धनु: लाभ हेतु अनुचित तरीके न अपनाएं। बिज़नेस कोंट्रक्ट पर साइन करने से पूर्व जांच लें। जल्दबाजी में निर्णय न लें। टीमवर्क से लाभांवित होंगे।

शुभाशुभ: शुभअंक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा उत्तर-पूर्व, शुभकाल शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

मकर: कार्यक्षेत्र का वृस्तुत विश्लेषण करेंगे। रोजगार के नए मौके मिलेंगे। मौकों का लाभ उठाएं। स्पष्ट दृष्टिकोण से भविष्य के नए रास्ते खुलेंगे।

शुभाशुभ: शुभअंक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, शुभकाल शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

कुंभ: असफलता से स्वयं में नकारात्मकता न लाएं। कर्मठता से सफलता निश्चित मिलेगी। खुद पर विश्वास रखें व सपनों को सच करने में जुट जाए।

शुभाशुभ: शुभअंक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, शुभकाल शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

मीन: कार्यस्थल पर तनाव रहेगा। चिंता त्यागकर करियर पर ध्यान दें। जीवनसाथी से नजदीकीयां बढ़ेंगी। पारिवारिक सपोर्ट से जीवन आसान बनेगा। 

शुभाशुभ: शुभअंक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा उत्तर-पूर्व, शुभकाल शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!