बार डांसर ने लगाया पिता-पुत्र पर रेप का आरोप

Edited By ,Updated: 29 Jul, 2015 05:45 PM

article

यूपी के चंदौली के एक शख्स और उसके पिता पर बार बाला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। किसी तरह उनके चंगुल से छूटी पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी।

वाराणसी: यूपी के चंदौली के एक शख्स और उसके पिता पर बार बाला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। किसी तरह उनके चंगुल से छूटी पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया की वह मुंबई में अपने पिता के साथ रहती थी। गरीबी की वजह से उसको बार में डांसर की नौकरी करनी पड़ी। वहीं पर उसे चंदौली के रहने वाले असलम ने प्रेम जाल में फंसा लिया।

लेकिन मुंबई में बार डांसर बंद होने से उसकी हालत और खराब हो गई। तो अनवर उसे शादी का वादा करके चंदौली लेकर आ गया। लेकिन यहां आते ही अनवर पूरी तरह बदल गया। उसने आरोप लगाया कि अनवर और उसके पिता ने कई बार रेप किया और उसकी हालत जानवर से भी बदतर कर दी। कुछ दिनों बाद उसे सकलडीहा के एक ओरवा गांव के अपने मकान में बंद कर दिया। जहां वो किसी तरह से छूट कर 100 नंबर पर फोन मिलाकर पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दोनों आरोपी अभी तक फरार हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!