आबादी के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा भारत!

Edited By ,Updated: 30 Jul, 2015 12:41 PM

article

संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को कहा कि भारत 2022 तक चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन सकता है।

वॉशिंगटनः संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को कहा कि भारत 2022 तक चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन सकता है। चीन और भारत, दोनों ही एक-एक अरब से अधिक जनसंख्या के साथ आबादी के मामले में दुनिया के सबसे बड़े देश हैं, जिनकी जनसंख्या क्रमश: दुनिया की 19 प्रतिशत और 18 प्रतिशत है। 

संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी रिपोर्ट 'वर्ल्ड पॉप्युलेशन प्रॉसपेक्ट्सः द 2015 रिवीजन' के अनुसार, "लेकिन 2022 तक भारत की जनसंख्या चीन की आबादी से आगे निकल सकती है।"

फिलहाल आबादी के लिहाज से दुनिया के 10 सबसे बड़े देशों में एक (नाइजीरिया) अफ्रीका में है। 5 देश एशिया में हैं, जिनमें बंगलादेश, चीन, भारत, इंडोनेशिया और पाकिस्तान हैं। 2 देश लातिन अमरीका में हैं। इनमें ब्राजील और मेक्सिको हैं। 

इनके अलावा अमरीका (उत्तरी अमरीका महाद्वीप) और रूस (यूरोप) हैं। इनमें से नाइजीरिया की जनसंख्या सबसे तेजी से बढ़ रही है। नाइजीरिया की आबादी 2050 तक अमरीका की आबादी से अधिक होने का अनुमान है। 

रिपोर्ट के अनुसार, साल 2050 तक 6 देशों की जनसंख्या 30 करोड़ से अधिक हो सकती है, जिनमें चीन, भारत, इंडोनेशिया, नाइजीरिया, पाकिस्तान और अमेरिका हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की आबादी फिलहाल 7.3 अरब है और 2030 तक यह 8.5 अरब पहुंच सकती है। दुनिया की जनसंख्या 2050 तक 9.7 अरब और साल 2100 तक 11.2 अरब होने का अनुमान है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!