सलमान खान और असदुउद्दीन औवेसी को भी फांसी पर लटकाओ: BJP विधायक

Edited By ,Updated: 30 Jul, 2015 09:04 PM

article

मध्य प्रदेश के इंदौर से भाजपा विधायक उषा ठाकुर का एक और विवादित बयान सामने आया है। ऐक्टर सलमान खान और एआईआईएम चीफअसदुउद्दीन औवेसी के साथ याकूब मेमन जैसा सलूक किया जाना चाहिए।

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से भाजपा विधायक उषा ठाकुर का एक और विवादित बयान सामने आया है। ऐक्टर सलमान खान और एआईआईएम चीफअसदुउद्दीन औवेसी के साथ याकूब मेमन जैसा सलूक किया जाना चाहिए। उषा ठाकुर ने याकूब को फांसी दिए जाने के बाद गुरुवार को इंदौर में मीडिया से चर्चा में सलमान और औवेसी पर तीखे प्रहार किए। याकूब की फांसी पर सलमान के ट्वीट और औवेसी के दिए बयान पर उषा ठाकुर ने कहा है कि इन दोनों के साथ भी ऐसा ही बर्ताव किया जाना चाहिए। 
 
याकूब की फांसी पर सलमान खान के ट्वीट और ओवैसी के बयान पर आपत्तिजनक प्रतिक्रिया देते हुए ठाकुर ने कहा कि इन दोनों के साथ भी वही ट्रीटमेंट होना चाहिए जो मेमन के साथ हुआ। विधायक ने कहा कि सलमान खान और ओवैसी का बयान असंवैधानिक है। यह कोई पहली बार नहीं है जब ठाकुर ने आपत्तिजनक या विवादित बयान दिया है। इससे पहले भी ठाकुर गरबा फंक्शन, दीमापुर रेप और मैगी पर विवादित बयान दे चुकी हैं।
 
पिछले साल ठाकुर ने गरबा पंडाल में मुस्लिमों की एंट्री बैन करने को कहा था। ठाकुर ने कुछ सर्वे के हवाले से कहा था कि हर साल गरबा फंक्शन में 4 से 5 हिन्दू लड़कियां मुस्लिम युवकों के बहकावे में आकर उनके साथ फरार हो जाती हैं। ठाकुर ने दावा किया था कि मुस्लिम युवक फंक्शन में माथे पर तिलक लगाकर घुस जाते हैं ताकि लोगों को लगे कि वे हिन्दू हैं।
 
ऊषा ठाकुर ने दीमापुर में कथित रेपिस्ट की भीड़ द्वारा सरेआम हत्या किए जाने का भी समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि जो रेप जैसा जघन्य अपराध करता है उसे सार्वजनिक रूप से फांस देनी चाहिए। ठाकुर ने कहा था कि फांसी के बाद इनकी अंत्येष्टि भी नहीं होनी चाहिए।
 
पहले भी दिए की विवादित बयान-
यह पहला मौका नहीं है, जब उषा ठाकुर ने कोई विवादित बयान दिया हो। गरबे और वंदे मातरम के अलावा मैगी व दीमापुर रेप के आरोपी की हत्या के मामले में भी दिए अपने बयानों से वह काफी विवादित रही थी।
 
लव जेहाद और गरबा-
उषा ठाकुर ने गरबों के वक्त फरमान जारी किया था कि गरबा स्थलों पर मुस्लिमों को नहीं आने दिया जाएगा। एक सर्वे का हवाला देते हुए उन्होंने कहा था कि हर साल 4.5 लाख हिन्दू महिलाएं नवरात्र के दौरान मुसलमानों के झांसे में आकर इस्लाम कबूल लेती हैं। ठाकुर का कहना है मुस्लिम युवा अपनी पहचान छुपाने के लिए ललाट पर तिलक के साथ कलाई में पवित्र धागा बांध लेते हैं।
 
मुस्लिमों के कारण आधा गाना पड़ता है वंदे मातरम-
उषा ठाकुर ने पिछले साल कहा था कि मुस्लिमों की वजह से ‘वंदे मातरम्’ आधा ही गाना पड़ता है। उनके अनुसार इसमें मां दुर्गा का नाम भी आता है, लेकिन अल्पसंख्यक भाइयों का मन न दुखे, इसलिए दो ही छंद गाए जाते हैं, जबकि उसमें पांच छंद हैं।
 
मैगी ने बनाया आलसी-
मैगी पर लगे प्रतिबंध को ऊषा ठाकुर ने जायज बताया था। भाजपा विधायक ने कहा कि आलसी महिलाओं की वजह से ही मैगी इतना लोकप्रिय हो गई है। उन्होंने कहा कि नए दौर की महिलाएं आलसी हो गई हैं वे आलस के कारण अपने बच्चों को ऊलजुलूल चीजें खिलाने से नही कतराती हैं। पुराने जमाने में महिलाएं अपने बच्चों की सेहत का ध्यान रखती थीं और उन्हें पौष्टिक आहार देती थीं पर आज की महिलाएं कोई भी काम नहीं करना चाहती हैं वे आलसी होती जा रही हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!