राशिफल: शनि अनुराधा नक्षत्र में चल रहे हैं उल्टी चाल जाने किस राशि का क्या होगा हाल

Edited By ,Updated: 01 Aug, 2015 09:59 AM

article

दैनिक शुभाशुभ: 01.08.15 शनिवार, चंद्र मकर राशि व श्रावण नक्षत्र, भाग्यांक 2, शुभरंग सफेद, शुभदिशा पश्चिम, राहुकाल दिन 01:30 से शाम 3 तक।

दैनिक शुभाशुभ: 01.08.15 शनिवार, चंद्र मकर राशि व श्रावण नक्षत्र, भाग्यांक 2, शुभरंग सफेद, शुभदिशा पश्चिम, राहुकाल दिन 01:30 से शाम 3 तक।
 
नोट: शनि वृश्चिक राशि व अनुराधा नक्षत्र में अपनी वक्रिय चाल से चल रहे हैं । 
 
उपाय: सभी 12 राशियों के जातक दैनिक सफलता हेतु नारियल सिर से उल्टा वारकर जलप्रवाह करें।
 
मेष: स्वास्थ्य नरम रहेगा व सुस्ती छाई रहेगी। व्यवसाय में मन नहीं लगेगा। धन के लेने-देन में धोखा मिलेगा। पब्लिक रिलेशन संबंधित कार्य सफल होंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय: दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।
 
वृष: कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग के चलते करियर पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। समय रोमांस में बीतेगा। राजनैतिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी।  
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय: शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
मिथुन: सरकारी कार्य सफल रहेंगे। करियर में उन्नति होगी। अधिकारी सहयोग करेंगे। कार्यक्षेत्र से मुश्किलें हटेंगी। अल्टरनेटिव वर्क में समस्याएं आएंगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।
 
कर्क: सरलता से लंबित कार्य हल होने से टेंशन मिटेगी। कार्यक्षेत्र में श्रम की अधिकता वश थकान रहेगी। मेंटल टेंशन बढ़ेगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।
 
सिंह: आत्मविश्वास व यश बढ़ेगा। विरोधी  कमज़ोर होंगे। विपरीत स्थितियों में जीत मिलेगी। व्यवसाय में विस्तार होगा। पार्टनर संग रोमांटिक डेट पर जाएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक। 
 
कन्या: उन्नति की राह मिलेगी। आय वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलने से उत्साहित रहेंगे। स्टूडेंट्स की एजुकेशनल बाधाएं खत्म होंगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।
 
तुला: कार्यक्षेत्र में लाभ से आय वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में प्रफेक्शन रहने से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक दबाव के विपरीत कार्यक्षेत्र ऐक्टिव रखने को महत्व देंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय: शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
वृश्चिक: करियर चिंतित करेगा। सहकर्मियों का असहयोग रहेगा। व्यावसायिक लाभ अपेक्षाकृत कम होगा। निराश न हो परिस्थितियां जल्द ही सुधरेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय: दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।
 
धनु: व्यावसायिक समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। करियर में वरिष्ठों का अनुभव लाभ देगा। व्यवसायिक रणनीति बनाएंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय: दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।
 
मकर: रोज़गार के नए अवसर मिलेंगे। पर्सनल व प्रोफेशनल परेशानियां दूर होंगी। उत्तम धन लाभ होगा। सीनियर के दबाव वश गलत काम करना पड़ेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, समय: सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 
कुंभ: प्रोफेशनल व पर्सनल मसलों को प्रथक रखें। स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे। कार्यशैली लाभकारी रहेगी। ऐक्टिव रहने से तकनीकी मसले हल होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, समय: सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 
मीन: कार्यक्षेत्र अनुकूल रहेगा। आर्थिक विकास होगा। सम्मान बढ़ेगा। सहकर्मी सहयोग करेंगे। प्रोफेशनल रिश्ते सुधरेंगे। हाई प्रोफाइल लोगों संग पार्टी करेंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय: दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।
 
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!