दान देने से भी होती हैं इच्छाएं पूर्ण

Edited By ,Updated: 01 Aug, 2015 11:49 AM

donating are also fulfilling desires

प्रत्येक व्यक्ति अपनी-अपनी सांपत्तिक स्थिति के अनुसार दान पुण्य करता है। भगवान भी उस दान को सहर्ष स्वीकार करते हैं लेकिन जो दान दीनों और गरीबों की भलाई के लिए न किया जाए वह दान 'सात्विक दान' की श्रेणी में नहीं आ सकता।

प्रत्येक व्यक्ति अपनी-अपनी सांपत्तिक स्थिति के अनुसार दान पुण्य करता है। भगवान भी उस दान को सहर्ष स्वीकार करते हैं लेकिन जो दान दीनों और गरीबों की भलाई के लिए न किया जाए वह दान 'सात्विक दान' की श्रेणी में नहीं आ सकता। संसार में दान से बढ़कर श्रेष्ठ कोई कार्य नहीं। धन प्राप्ति के लिए मनुष्य प्राणों का मोह त्याग दुष्कर कठिन कार्य करता है। अपनी मान-मर्यादा भुलाकर धन कमाता है। कष्ट से कमाए धन का ही दान संसार में सर्वश्रेष्ठ है। शुद्ध अंत:करण से सुपात्र को थोड़ा दान भी अनंत सुखदाई और फलदाई है। 
 
पुराणों के अनुसार, दान करते वक्त दान देने वाले का मुंह पूर्व दिशा की तरफ और दान लेने वाले का मुंह उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए। आप जानते हैं दान देने से भी होती हैं इच्छाएं पूर्ण।
 
क्या दान करने से होती है कौन सी इच्छा पूर्ण-
1. तिल दान करने से संतान प्राप्ति होती है।
 
2. लोहे का दान करने से शरीर का रोग एवं व्याधियों से बचाव होता है और शनि का शुभ प्रभाव बना रहता है। 
 
3. सोने का दान करने से आयु लंबी होती है।
 
4. कपास दान करने से सुख-शांति मिलती है।
 
5. नमक का दान करने से कभी अन्न की कमी नहीं होती।
 
6. सप्तधान्य का दान करने से धन-सपंत्ति और सुख मिलता है।
 
7. भूमि दान करने वाला सर्वोत्तम घर में निवास करता है।
 
8. गाय दान करने वाला व्यक्ति दिव्य अलंकारों से विभूषित होकर स्वर्ग में जाता है।
 
9. आर्थिक रूप से समृद्ध होने के लिए घी का दान करें।
 
10. चन्द्रलोक की इच्छा करने वाले जातक को वस्त्रों का दान करना चाहिए।
 
11. धन-दौलत पाने के लिए गुड़ का दान करें।
 
12. सुंदर रूप लावण्य और सौष्ठव की प्राप्ति के लिए चांदी का दान करना चाहिए।
 
13.  बैल दान करने से जायदाद और धन मिलता है।
 
14. यातायात-साधन का दान करने से अच्छी पत्नी मिलती है।
 
15. गाय को हरी घास या पालक खिलाने से जन्मपत्री में बुध की स्थिति मजबूत होती है। बुध के मजबूत होने से बौद्घिक एवं तार्किक क्षमता बढ़ती है।
 
16. दीपदान करने से धन-वैभव में वृद्घि होने के साथ आपको पुण्‍यलाभ भी प्राप्त होता है।
 

17.  गरीब, निर्धन अथवा जरूरतमंद को दवाई का दान करने से असीम सुख प्राप्त होता है। 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!