Edited By ,Updated: 02 Aug, 2015 08:18 PM
उत्तर प्रदेश में बुलन्दशहर जिले के अनूपशहर क्षेत्र में कल रात दो सगे भाइयों ने एक महिला के साथ बलात्कार किया।
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में बुलन्दशहर जिले के अनूपशहर क्षेत्र में कल रात दो सगे भाइयों ने एक महिला के साथ बलात्कार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनन्तदेव तिवारी ने आज यहां बताया कि अनूपशहर कस्बे के निकट मंडरावली गांव में दो सगे भाई पडोस की एक महिला के घर में घुस गये और उसके साथ बलात्कार किया। घटना के समय महिला का पति मजदूरी करने गया था। और जब व वापिस लौटा तो पत्नी की हालत को देख दंग रह गया।
उन्होंने बताया कि पति के आने पर महिला ने घटना की जानकारी दी। मेडिकल परीक्षण के लिए महिला को जिला अस्पताल भेजा गया जहां बलात्कार की पुष्टि होने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।