Edited By ,Updated: 03 Aug, 2015 02:54 AM
पाकिस्तान ने एक बार फिर रविवार को नियंत्रण रेखा पर सीजफायर तोड़कर जम्मू में पुंछ की कृष्णा घाटी में गोलीबारी की।
जम्मू (धनेंजय शर्मा) : पाकिस्तान ने एक बार फिर रविवार को नियंत्रण रेखा पर सीजफायर तोड़कर जम्मू में पुंछ की कृष्णा घाटी में गोलीबारी की। हालांकि अभी तक इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
पाकिस्तान ने पांच भारतीय पोस्टों को निशाना बनाते हुए वहां मोर्टार शेल और छोटे हथियारों से हमला किया। जम्मू के फल्लनवाला, मंडी आदि जगहों पर भी सीमा पार से गोलीबारी हो रही है। पुलिस के मुताबिक, पाकिस्तानी रेंजर्स ने आरएसपुरा सेक्टर के कोट्रांका इलाके स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चौकी पर बिना उकसाहट गोलीबारी की। भारतीय सेना प्रभावी तरीके से पाक सेना को जवाब दे रही है। इससे पहले भी पाकिस्तान रेंजर्स ने शनिवार आधी रात को भी एलओसी पर सीजफायर तोड़ा था।