Edited By ,Updated: 03 Aug, 2015 05:29 PM
बिहार में एक दिलचस्प मामला तब सामने आया, जब यहां रहने वाली दो लड़कियों ने ही आपस में शादी रचा ली।
नई दिल्ली: बिहार में एक दिलचस्प मामला तब सामने आया, जब यहां रहने वाली दो लड़कियों ने ही आपस में शादी रचा ली। इन लड़कियों का कहना है कि वे एक-दूसरे से बेहद प्यार करती है और किसी कीमत पर एक-दूसरे से अलग नहीं होना चाहती। दिलचस्प बात यह है कि समलैंगिक शादी करने वाली ये दोनों लड़कियां 9वीं पास है, जिन्होंने एक दूसरे के प्यार में पागल होकर शादी कर ली।
बताया जा रहा है कि मामला बिहार के बगहा थाना के रतनमाला का है। यहां रहने वाली निक्की कुमारी के अपहरण का आरोप उत्तर प्रदेश के पडरौना निवासी अरनिका पर लगा। लड़की की बरामदगी के लिए पुलिस महीनेभर से छापे मार रही थी। छापेमारी के बाद उत्तर प्रदेश के एक कस्बे से दोनों लड़कियों को बरामद किया गया, दोनों लड़कियां किराए के मकान में रह रही थी। इस समलैंगिक शादी ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी है।