बिना वीजा के गिरफ्तार की गई पाकिस्तानी महिला की खुली पोल!

Edited By ,Updated: 04 Aug, 2015 03:37 PM

article

जालंधर से बिना वीजा के गिरफ्तार की गई पाकिस्तानी महिला की पोल खुलनी शुरू हो गई है। पूछताछ और जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ

जालंधर: जालंधर से बिना वीजा के गिरफ्तार की गई पाकिस्तानी महिला की पोल खुलनी शुरू हो गई है। पूछताछ और जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल पाक महिला एक महीने की प्रेग्नेंट है। सोमवार को चांद की डॉक्टरी जांच में यह खुलासा हुआ। इससे पहले चांद ने कहा था कि उसकी कोई औलाद नहीं है, इसलिए वह आगरा के पास दरगाह में बच्चे के लिए मन्नत मांगने आई थी। वहीं जिस मामा का नाम चांद अभी तक सलमान बता रही थी, उसका नाम रशीद निकला।

सोमवार को खुफिया एजेंसी और इमीग्रेशन विभाग ने चांद से गहनता से पूछताछ की तो उसने कबूला कि उसके मामा का नाम सलमान नहीं बल्कि रशीद है। रशीद नाम से खुफिया एजेंसी के रिकार्ड रजिस्टर में भी एंट्री है। इस रजिस्टर में भारत से पाक आने-जाने वाले यात्रियों के नाम लिखे होते हैं।

इस खुलासे से खुफिया एजेंसी की दिक्कत बढ़ गई हैं। अटारी से दिल्ली गए जत्थे में रशीद नाम के दो लोग शामिल हैं। अधिकारियों का मानना है कि जब तक अटारी से दिल्ली गया जत्था लौटकर नहीं आ जाता, तब तक केस के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

चांद सही तरीके से जानकारी नहीं दे रही है कि उसका भारत में आने का असली मकसद क्या था। शुरू में उसने कबूल किया था कि शादी के पांच साल बाद भी उसकी औलाद नहीं है। इसी के लिए वह आगरा के पास दरगाह में मन्नत मांगने आई है। वहीं स्पेशल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पाक महिला को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। जीआरपी ने महिला के लिए वायरलेस रूम मुहैया करवाया है। उसकी निगरानी के लिए रात को एक थानेदार, एक एएसआई, एक हेड कांस्टेबल और दो महिला कांस्टेबल तैनात हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!