ISIS में शामिल 7 भारतीयों की सामने आई पहचान

Edited By ,Updated: 04 Aug, 2015 02:13 PM

article

ईराक और सीरिया में कत्लेअाम मचाने वाले इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन आई.एस. में कई देशों के नौजवान जिहादी बन लड़े इस संगठन की और से लड़ रहे हैं, जिसमें भारत के लोग भी शामिल हैं।

नई दिल्लीः ईराक और सीरिया में कत्लेअाम मचाने वाले इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन आई.एस. में कई देशों के नौजवान जिहादी बन इस संगठन की और से लड़ रहे हैं, जिसमें भारत के लोग भी शामिल हैं। 

हाल ही में 7 भारतीयों के आतंकी संगठन ISIS से जुड़े होने की खबर आई थी। सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जो 7 लोग आई.एस. से जुड़े हैं, उनमें से 2 मुंबई के निकट कल्याण के रहने वाले हैं और एक आस्ट्रेलिया स्थित कश्मीरी है जो 4 अन्य लोग आई.एस. में शामिल हुए हैं, वे तेलंगाना, कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरु, ओमान और सिंगापुर से हैं।

आई.एस. की तरफ से लड़ रहे और मारे गए 6 भारतीयों में 3 इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी थे। इनमें सुल्तान अजमेर शाह और बड़ा साजिद शामिल हैं जो पाकिस्तान में रहते हुए इस संगठन से जुड़े थे। इनके अलावा 2 महाराष्ट्र और 1 तेलंगाना से था।

खुफिया सूत्रों के अनुसार, एक को छोड़कर आई.एस. के साथ संबद्ध 6 अन्य भारतीयों में से किसी को भी युद्ध में नहीं लगाया गया है। ये अधिकांशतया लड़ाकों की मदद करते हैं, खानसामे का कार्य करते हैं, ड्राइवर या हेल्पर हैं। केवल एक भारतीय को राइफल दी गई है और उसे युद्ध में लगाया गया है। यह व्यक्ति मुंबई के निकट कल्याण का है। 

गौरतलब है कि शनिवार को इस मुद्दे पर गृह मंत्रालय ने शीर्ष सुरक्षा विशेषज्ञों के साथ एक बैठक भी की थी। इस बैठक के दौरान कटटरपंथी भारतीय युवकों के आई.एस. में शामिल होने का मुद्दा प्रमुखता से उठा था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!