चीन में द्वितिय विश्व युद्ध के कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे जापानी PM

Edited By ,Updated: 24 Aug, 2015 04:42 PM

article

चीन के सैन्य विस्तार पर चिंता वयक्त करते हुए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अगले महीने द्वितिय विश्व युद्ध की याद में होने वाले कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का फैसला किया है.....

टोक्यो : चीन के सैन्य विस्तार पर चिंता वयक्त करते हुए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अगले महीने द्वितिय विश्व युद्ध की याद में होने वाले कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। जापान के राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके ने कहा कि आबे ने संसद में बहस की जा रही वर्तमान में सामूहिक आत्म रक्षा के बिल पर ध्यान केंद्रित करने के क्रम में इस कार्यक्रम में भाग नहीं लेने का फैसला किया है।

जानकारी के मुताबिक उन्होंने जापान ने उन पश्चिमी देशों के साथ होने का फैसला किया है जो इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि वे क्षेत्र में चीन के सैन्य विस्तार से चिंतित है।   चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक द्वितिय विश्व युद्ध के दौरान ‘‘जापान के चीन पर हमले के दौरान जीत’’ की याद में चीन तीन सितंबर को एक सैन्य परेड का आयोजन करेगा।  विश्व युद्ध से पहले और उसके दौरान जापान के कब्जे वाले चीनी हिस्से में लाखों लोगों के मारे जाने के बाद से जापान और चीन के रिश्ते प्रभावित रहे है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!