Edited By ,Updated: 26 Aug, 2015 09:16 AM
आज सावन और एकादशी का शुभ मेल है। सावन के देव भगवान शिव और एकादशी के देव भगवान विष्णु का आज सम्मिलित रूप से पूजन करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। कुबेर भगवान शिव के भी परमप्रिय सेवक हैं। इनकी कृपा से किसी को भी धन प्राप्ति के योग बन जाते हैं।
आज सावन और एकादशी का शुभ मेल है। सावन के देव भगवान शिव और एकादशी के देव भगवान विष्णु का आज सम्मिलित रूप से पूजन करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। कुबेर भगवान शिव के भी परमप्रिय सेवक हैं। इनकी कृपा से किसी को भी धन प्राप्ति के योग बन जाते हैं। ब्रह्मा जी के आशीर्वाद से कुबेर को धनपति होने का एवं एकादशी के अधिकारी होने का वर प्राप्त है। कुबेर देव की कृपा से आपका लॉकर कभी खाली नहीं होता। हमेशा उसमें धन भरा रहेता है।
आज करें खास उपाय जिससे आपका लॉकर कभी खाली नहीं होगा
* सफेद कपड़े दान करें।
* भगवान शिव को बिल्व पत्र अर्पित करें।
* भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।
* संभव हो तो आग पर बना हुआ भोजन न खाकर केवल फलाहार करें।
* कुबेर मंत्र का उत्तर की ओर मुख करके जाप करें-
'ऊं श्रीं, ऊं ह्रीं श्रीं, ऊं ह्रीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय: नम:'