Edited By ,Updated: 28 Aug, 2015 07:31 PM
एक युवती को अपनी मां के साथ मजाक करना इतना मंहगा पड़ा कि उसने शायद ही इसके अंजाम के बारे में सोचा...
नई दिल्ली: एक युवती को अपनी मां के साथ मजाक करना इतना मंहगा पड़ा कि उसने शायद ही इसके अंजाम के बारे में सोचा होगा। दरअसल युवती ने अपनी मां से कहा कि वह प्रेगनेंट है, ये सुनते उसकी मां के होश उड़ गए। उसे अपने कानों पर विश्वास नहीं हुआ कि उसने जो सुना वो सच है। इसके बाद लड़की की मां ने पहले तो अपने आप को संभाला फिर लड़की की जमकर धुनाई कर डाली।
पहले तो मां ने अपनी बेटी द्वारा तोड़े गए भरोसे पर खूब सुनाया, फिर अपने सपनों का दर्द भी बंया किया। इसके बाद उस लड़के पर भी उसका गुस्सा फूटा वो उसके खून पीने तक के लिए तैयार हो गई। हालांकि बात को हद से आगे बढ़ते देख लड़की ने अपनी मां को सारा माजरा बता दिया, उसने बताया कि वो बस एक मजाक कर रही थी , इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। इसके बाद लड़की मां का गुस्सा शांत हुआ।