टेनिस स्टार सानिया आखिर बनीं खेल रत्न, 17 को अर्जुन पुरस्कार

Edited By ,Updated: 30 Aug, 2015 12:02 AM

article

सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त महिला युगल टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को शनिवार को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली: सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त महिला युगल टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को शनिवार को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया। सानिया के अलावा निशानेबाज जीतू राय और हॉकी गोलकीपर पी. आर. श्रीजेश सहित 12 अन्य खिलाडिय़ों को खेल पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस वर्ष हालांकि पुरस्कार समारोह को लेकर काफी विवाद भी उठे और शनिवार को ही दिल्ली की उच्च न्यायालय ने कुश्ती के पूर्व राष्ट्रीय कोच विनोद कुमार को द्रोणाचार्य अवार्ड प्रदान किए जाने के एकल पीठ के आदेश पर रोक लगा दी।

द्रोणाचार्य अवार्ड प्रख्यात प्रशिक्षकों अनूप कुमार दहिया (कुश्ती), हरबंश सिंह (एथलेटिक्स), स्वतंत्र राज सिंह (मुक्केबाजी), निहार अमीन (तैराकी) और नवल सिंह (पैरा एथलेटिक्स) को प्रदान किए गए।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इसके अलावा बजरंग सिंह (कुश्ती), किदांबी श्रीकांत (बैडमिंटन), संदीप कुमार (तीरंदाज), दीपा करमाकर (जिम्नास्ट), मंजीत चिलर (कबड्डी) और अभिलाषा शशिकांत म्हात्रे (कबड्डी), अनूप कुमार (रोलर स्केटर), वाई. सनाथोई देवी (वूशू) और शरत एम. गायकवाड़ (पैरा तैराक) को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया।

अर्जुन अवार्ड के लिए नामांकित मंदीप जांगड़ा (मुक्केबाजी), एम. आर. पुवम्मा (एथलेटिक्स), बबिता कुमारी (कुश्ती), रोहित शर्मा (क्रिकेट) और स्वर्ण सिंह विर्क (रोईंग) समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। जांगड़ा, पूवम्मा, बबिता और शर्मा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में व्यस्त हैं, जबकि एशियन रोइंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले विर्क अस्पताल में भर्ती हैं। वे बाद में खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल के हाथों अवार्ड ग्रहण करेंगे।

भारतीय वॉलीबॉल टीम के पूर्व कप्तान टी. पी. पी. नायर, डेविस कप के कप्तान रह चुके एस. पी. मिश्रा और पूर्व हॉकी गोलकीपर रोमीयो जेम्स को ध्यान चंद अवार्ड प्रदान किया गया।

अन्य पुरस्कार विजेता-
तेनसिंह नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड : अरुणिमा सिंह (पर्वतारोहण), जोत सिंह (पर्वतारोहण), विंग कमांडर परमवीर सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) सत्येंद्र वर्मा और कर्नल (सेवानिवृत्त) सतीश चंद्र शर्मा। पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला को मौलाना अबुल कलाम आजाद अवार्ड प्रदान किया गया।

हाल ही में ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन जीतकर विश्व वरीयता में शीर्ष पर पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं सानिया खेल रत्न पाने वाली देश की दूसरी टेनिस खिलाड़ी हैं। इससे पहले 1996 में लिएंडर पेस को खेल रत्न दिया जा चुका है। सानिया को इससे पहले 2004 में अर्जुन अवार्ड और 2006 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!