whatsapp पर डाला महात्मा गांधी का आपत्तिजनक वीडियो (Watch pics)

Edited By ,Updated: 29 Aug, 2015 03:08 PM

article

छत्तीसगढ के बिलासपुर जिले में एक व्हाट्सऐप ग्रुप पर महात्मागांधी का आपत्तिजनक वीडियो डालने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

बिलासपुर: छत्तीसगढ के बिलासपुर जिले में एक व्हाट्सऐप  ग्रुप पर महात्मागांधी का आपत्तिजनक वीडियो डालने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए आरोपियों में वीडियो डालने वाला युवक और ग्रुप एडमिन दोनों शामिल हैं। राज्य में इस तरह का संभवत यह पहला मामला है। रतनपुर थाना सूत्रों के अनुसार यहां से 25 किमी दूर स्थित धार्मिक स्थल रतनपुर के मनीष जायसवाल (21) ने व्हाट्सऐप  पर अश्लील लड़के नाम से एक ग्रुप बनाया था। 

ग्रुप से जुडे आयुष यादव (19) ने 26 अगस्त को महात्मा गांधी का एक अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया। ग्रुप के ही एक सदस्य प्रदीप सिंह ठाकुर ने 27 अगस्त को इसकी शिकायत रतनपुर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने बिलासपुर के साइबर सेल तथा उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के बाद शुक्रवार को दोनों युवकों के खिलाफ आईटी तथा अन्य संबंधित कानून के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरतार कर लिया। बाद में दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार गांधी जी को अपमानित करने वाला यह वीडियो पहले भी अन्य राज्यों में वायरल हुआ था और इस पर काफी हंगामा भी मचा था।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!