Edited By ,Updated: 30 Aug, 2015 10:18 AM
ब्रिटेन के मो फराह आज यहां विश्व चैंपियनशिप में 5000 मीटर की दौड़ जीतकर लगातार दो बार लंबी दूरी की दोनों दौड़ जीतने वाले पहले पुरूष एथलीट बन गए..
बीजिंग: ब्रिटेन के मो फराह आज यहां विश्व चैंपियनशिप में 5000 मीटर की दौड़ जीतकर लगातार दो बार लंबी दूरी की दोनों दौड़ जीतने वाले पहले पुरूष एथलीट बन गए।
फराह ने आखिरी 80 मिनट में तेजी दिखायी और 13 मिनट 50 . 38 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। कीनिया के कालेब नडिकु ने रजत और इथोपिया के हागोस गेबेरवेट ने कांस्य पदक जीता। इससे पहले 10,000 मीटर का स्वर्ण पदक जीतने वाले फराह ने लगातार विशिष्ट ‘ट्रिपल डबल’ बनाया। उन्होंने पिछली विश्व चैंपियनशिप और लंदन ओलंपिक में भी यह कारनामा किया था।