Edited By ,Updated: 31 Aug, 2015 10:19 PM
उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के बरदह क्षेत्र में आज एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...
आजमगढ: उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के बरदह क्षेत्र में आज एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार बरदह क्षेत्र के दशमढ़ा गांव निवासी रंजीत की शादी तीन माह पहले लसड़ाकला गांव निवासी शकुन्तला के साथ की थी। रंजीत मुम्बई में नौकरी करता है। शादी के कुछ समय बाद ही रंजीत मुम्बई चला गया। इस बात से शकुन्तला थी। वह अपने सास-ससुर और तीन ननदों के साथ रहती थी।
कल रात किसी बात पर उसकी ससुराल वालों से कहासुनी हो गई थी। इस बात से शकुन्तला ने आज तड़के फांसी लगा ली जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उसके पिता राममूरत ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए उसके ससुर लालमणी, सास प्रभावती सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है।