श्रीलंका की विराट जीत के बाद भी सुर्खियों में रहे 'धोनी'

Edited By ,Updated: 02 Sep, 2015 12:11 PM

article

हान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सहित कई पूर्व स्टार खिलाडिय़ों ने श्रीलंका में 22 साल बाद तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला 2-1 से जीतने पर विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी है।

नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सहित कई पूर्व स्टार खिलाडिय़ों ने श्रीलंका में 22 साल बाद तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला 2-1 से जीतने पर विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी है। महेंद्र सिंह धोनी से टीम की बागडोर संभालने के बाद कोहली ने कप्तान के रूप में पहली श्रृंखला जीती है। 
 
इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर विराट के साथ धोनी भी छाए रहे। दोनों की कप्तानी को लेकर सभी फैंस का बहुत ही अलग सा रिएक्शन थे। किसी को विराट की कप्तानी धोनी से ज्यादा अच्छी लगी और कई फैंस ने कहा कि धोनी की कप्तानी विराट से ज्यादा अच्छी है और विराट अभी सीख रहे है। वहीं कई फैंस का कहना है कि  पहला टेस्ट हारने के बाद जो धोनी के फैन्स विराट को कोस रहे थे अब उन्हें करारा जवाब मिल गया है।
 
आपको बता दें कि श्रीलंका पर जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने तो सबसे पहले स्टंप्स उखाड़ लिए और हवा में उछालते हुए जश्न मनाया और टीम के सभी खिलाड़ी काफी खुश नजर आ रहे थे। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!