'शाहरुख सर, प्लीज मेरी मदद कीजिए, मुझे इस लड़की को डेट पर ले जाना है'

Edited By ,Updated: 03 Sep, 2015 02:51 PM

article

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने दो प्रेमी जोड़ों को मिलवाया। दरअसल, सार्थक खैर नाम के एक लड़के ने शाहरुख से ट्वीट करके एक लड़की को डेट पर ले जाने के लिए उनकी मदद मांगी।

नई दिल्ली: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने पिछले महीने दो प्रेमी जोड़ों को मिलवाया। दरअसल, सार्थक खैर नाम के एक लड़के ने शाहरुख से ट्वीट करके एक लड़की को डेट पर ले जाने के लिए उनकी मदद मांगी। लेकिन शाहरुख ने उनको कोई सलाह देने की बजाय उनके साथ मजाक करते हुए जवाब दिया। शाहरुख ने मजेदार अंदाज में रिप्लाई करते हुए ट्वीट किया कि अगर मैं कहूंगा तो वो तुम्हारे साथ नहीं जाएगी... हा हा। 

सार्थक ने शाहरुख के इस ट्वीट को बड़ी खूबसूरती से इस्तेमाल कर लिया। सार्थक ने शाहरुख खान और अपने बीच ट्वीट्स के जरिए हुई बातचीत का प्रिंट निकाल इसे अपनी कार के पीछे चिपका दिया। इसके बाद उसने उस लड़की को कहा कि शाहरुख खान को गलत साबित करके दिखाए और फिर क्या... इसके बाद लड़की सार्थक के साथ डेट पर जाने को तैयार हो गई।

लड़की के मिलने के बाद सार्थक ने शाहरुख  का शुक्रिया अदा किया। और साथ ही उस लड़की के साथ खुद की फोटो भी पोस्ट की। वहीं शाहरुख ने अब उनको ट्वीट का रिप्लाई करते हुए कहा कि बहुत ही इज्जत और प्यार के साथ उसके साथ व्यवहार करो। इस पर सार्थक ने शाहरुख खान को कहा, मदद करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!