तस्वीरों में देखिए, कैसे खुलेआम लड़कियों से हो रही है अश्लील हरकतें

Edited By ,Updated: 04 Sep, 2015 05:51 PM

article

देश भर में हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने के बावजूद शहर में खुलेआम लड़कियों से अश्लील हरकतें की जा रही है। हाल ही में कुछ ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

इंदौर: देश भर में हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने के बावजूद शहर में खुलेआम लड़कियों से अश्लील हरकतें की जा रही है। हाल ही में कुछ ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इन तस्वीरों में देख सकते है कि कैसे स्कूल-कॉलेजों के बाहर कुछ मनचले सरेआम लड़कियों से छेडख़ानी कर रहे है। जिससे परेशान लड़कियां रास्ता बदलने को मजबूर हो गई हैं। 

जिले में छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से गतवर्ष पुलिस ने निर्भया विंग का गठन किया था। टीम के गठन के बाद स्कूल-कॉलेजों के बाहर मनचलों का मजमा लगना पूरी तरह से खत्म हो गया था। इसके पहले बाइक सवार शरारती तत्व आती-जाती लड़कियों को छेड़ते और भाग जाते थे। कई बार इस टीम ने मंजनुओं की जमकर धुनाई बी की।

इसके बाद भी यह मजनूं अब गल्र्स कॉलेज के आसपास फिर से नजर आने लगे हैं। गल्र्स कॉलेज और पीजी कॉलेज के बाहर हमेशा आवारा युवकों का डेरा लगा रहता है। जिस वजह से यहां से गुजरने वाली लड़कियों को अपना मजबुरन रास्ता बदलना पड़ता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!