Edited By ,Updated: 05 Sep, 2015 05:57 PM
राजधानी दिल्ली एक बार फिर से शर्मसार हुई। दिल्ली के मंडावली इलाके में एक टीवी एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है।
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली एक बार फिर से शर्मसार हुई। दिल्ली के मंडावली इलाके में एक टीवी एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। यही नहीं महिला के विरोध करने पर उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रिंकु नामक आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है और उससे पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि टीवी एक्ट्रेस अपनी बहन के साथ गुरुद्वारे से घर की तरफ जा रही थी तभी एक बाइक सवार युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। एक्ट्रेस के अनुसार वो उसे खींचकर अपने घर ले जाने लगा। जब एक्ट्रेस ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने एक्ट्रेस के साथ मारपीट की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए।