Edited By ,Updated: 26 Nov, 2015 02:20 AM
सैक्टर-56 में पांच घरों के ताले तोड़कर नकदी और गहने चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सैक्टर-56 निवासी दीपक और सोनू के रूप में हुई। पुलिस ने बुधवार को दोनों को जिला अदालत में पेश किया। चोरियों के...
चंडीगढ़। (सुशील): सैक्टर-56 में पांच घरों के ताले तोड़कर नकदी और गहने चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सैक्टर-56 निवासी दीपक और सोनू के रूप में हुई। पुलिस ने बुधवार को दोनों को जिला अदालत में पेश किया। चोरियों के बारे में पूछताछ के लिए पुलिस ने पांच दिन का पुलिस रिमांड मांगा।
अदालत ने दीपक और सोनू को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर इनके घरों से सोने के गहने, नकदी और मोबाइल फोन बरामद कर लिए। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ करने में लगी हुई है।