सर्द रातों में शहर में कड़ी सुरक्षा

Edited By ,Updated: 27 Nov, 2015 03:20 AM

cold nights increased police protection

शहर में सर्द रातों की शुरूआत के साथ ही लूट की वारदातों का दौर भी शुरू हो गया है। वहीं पुलिस ने भी सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने भारी संख्या में पी.सी.आर. वाहनों और आई.आर.बी. के जवानों को तैनात कर दिया है।

 चंडीगढ़, (संदीप): शहर में सर्द रातों की शुरूआत के साथ ही लूट की वारदातों का दौर भी शुरू हो गया है। वहीं पुलिस ने भी सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने भारी संख्या में पी.सी.आर. वाहनों और आई.आर.बी. के जवानों को तैनात कर दिया है। अधिकारियों का दावा है की सुरक्षा के यह इंतजाम शहर की सर्द रातों को सुरक्षित बनाए जाने में कारगर साबित होंगे।

पुलिस विभाग ने शहर में आने जाने के सभी बैरियर, चौराहों और मुख्य सड़कों पर पी.सी.आर. की 60 जिप्सी और 20 चीता मोटर साइकिलों को तैनात किया है। पी.सी.आर. जिप्सी जहां शहर में आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग करेगी। चौराहों पर तैनात रह कर यहां होने वाली हर तरह की गतिविधि और संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखेगी वहीं इस दौरान पी.सी.आर. के चीते शहर की सभी सुनसान सड़कों पर गश्त करते नजर आएंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!