संविधान की शक्ति जन जन तक पहुंचाना जरूरी:मोदी

Edited By ,Updated: 27 Nov, 2015 06:27 PM

constitution of the power required to reach masses modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए आज कहा कि इसमें निहित मूल्यों ने देश को ...

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए आज कहा कि इसमें निहित मूल्यों ने देश को न केवल एक मजबूत राष्ट्र बनाया है बल्कि भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भी बनाया है। डॉ. भीम राव अंबेडकर की 125वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में लोकसभा में संविधान के प्रति प्रतिबद्धता विषय पर दो दिन तक चली चर्चा का जवाब देते हुए लोकसभा में कहा कि संविधान निर्माताओं ने देश को चलाने के लिए जो कानून बनाया है उसने भारत को मजबूती प्रदान की है। 
 
लोकतंत्र मजबूत हो इसके लिए संविधान की विशेषताओं का संदेश देश के जन जन तक पहुंचना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत में 12 धर्म हैं, 122 भाषाएं हैं और 1600 से ज्यादा बोलियां बोली जाती है। इतनी विविधताओं वाले भारत जैसे देश के लिए एक सशक्त संविधान के निर्माण का कार्य आसान नहीं था। पूरे सदन ने दो दिन तक इस महान कार्य की प्रंशसा की और संविधान के प्रति आस्था व्यक्त की है। उसी कड़ी में वह भी देश के प्रधानमंत्री के रूप में भी अपना भाव प्रकट कर रहे हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!