कुराली में दर्दनाक हादसा, 4 की मौत, देखें तस्वीरें

Edited By ,Updated: 29 Nov, 2015 02:19 AM

kurali traumatic accident death of 4

कुराली के नजदीक गांव रंगीलपुरा में तेज रफ्तार टिप्पर पी.बी. 12 टी 6382 ने टैंपों पी.बी. 12 एम 9310 को पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर से टैंपों में सवार 4 लोगों की मौत हो गई और 4 की हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं 3 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

 कुराली, (बठला) : कुराली के नजदीक गांव रंगीलपुरा में तेज रफ्तार टिप्पर पी.बी. 12 टी 6382 ने टैंपों पी.बी. 12 एम 9310 को पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर से टैंपों में सवार 4 लोगों की मौत हो गई और 4 की हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं 3 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। टिप्पर के नीचे आने से मृतकों से चित्थड़े उड़ गए थे। उनकी पहचान करना मुश्किल हो गई थी। वहीं 2 मृतकों की पहचान माजरी ठेकेदारा निवासी नसीब कौर (65) व अमनदीप कौर के रूप में हुई। वहीं 2 मृतकों के शव बुरी तरह से कुचले होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई थी। घायलों में 2 को रोपड़ और 2 को पी.जी.आई. भेजा गया है। टैंपू में सवार लोग शादी समारोह में शिरकत करने के बाद माजरी लौट रहे थे। हादसे के बाद टिप्पर चालक टिप्पर को छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे हुए थे।

लोगों ने टिप्पर को फूंकने की कोशिश की

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। लोगों की मांग थी कि टिप्पर चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, तभी वे सड़क से हटेंगे। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी होती रही। वहीं लगभग 3 घंटे तक शव सड़क पर पड़े हुए थे और पुलिस लोगों को शांत करने में जुटी हुई थी। वहीं पुलिस ने हादसे वाली जगह का ट्रैफिक एकतरफा कर दिया था।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!