Edited By ,Updated: 01 Dec, 2015 12:46 PM
सेना ने 1971 के युद्ध में शहीद हुए सैनिक एलबर्ट एक्का के कब्र की मिट्टी झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को सौंप दी। कुछ दिन पहले ही शहीद सैनिक की पत्नी ने इसके लिए अनुरोध किया था।
रांची: सेना ने 1971 के युद्ध में शहीद हुए सैनिक एलबर्ट एक्का के कब्र की मिट्टी झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को सौंप दी। कुछ दिन पहले ही शहीद सैनिक की पत्नी ने इसके लिए अनुरोध किया था। एक्का की पत्नी बलमदीन ने सरकार से त्रिपुरा से अपने पति की कब्र की मिट्टी लाने का अनुरोध किया था जहां उनके पति को दफनाया गया था।
एक्का 1971 में पाकिस्तानी सैनिकों के साथ लड़ते हुए शहीद हो गए थे। लांस नायक एक्का को मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था जो देश का सर्वोच्च सैन्य सम्मान है। यहां एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि एक्का के कब्र की मिट्टी उनकी पत्नी को सौंपने के लिए मुख्यमंत्री तीन दिसंबर को गुमला जिला स्थित जरी गांव जाएंगे।