कभी मत सोचिए कि आत्मा के लिए कुछ असम्भव है, ऐसा सोचना सबसे बड़ा विधर्म है

Edited By ,Updated: 01 Dec, 2015 04:42 PM

anmol vachan

* साख बनाने में कई साल लगते हैं और उसे गंवाने के लिए बस 5 मिनट,

* साख बनाने में कई साल लगते हैं और उसे गंवाने के लिए बस 5 मिनट, अगर आप इस बारे में सोचेंगे तो आप चीजें अलग तरह से करेंगे।
 
* कभी मत सोचिए कि आत्मा के लिए कुछ असम्भव है, ऐसा सोचना सबसे बड़ा विधर्म है। अगर कोई पाप है तो वह यही है; यह कहना कि तुम निर्बल हो या अन्य निर्बल हैं। 
 
* अगर धन दूसरों की भलाई करने में मदद करे तो इसका कुछ मूल्य है, अन्यथा यह सिर्फ बुराई का एक ढेर है और इससे जितना जल्दी छुटकारा मिल जाए उतना बेहतर है। 
 
* खुश रहो लेकिन कभी संतुष्ट मत रहो।
 
*  इस बात को व्यक्त मत होने दीजिए कि आपने क्या करने के लिए सोचा है। बुद्धिमानी से इसे रहस्य बनाए रखिए और इस काम को करने के लिए दृढ़ रहिए।
 
* शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है, एक शिक्षित व्यक्ति हर जगह सम्मान पाता है, शिक्षा सौंदर्य और यौवन को परास्त कर देती है। 
 
*  कोई व्यक्ति अपने कार्यों से महान होता है, अपने जन्म से नहीं।
 
* यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी स्वतंत्रता का मोल अपने खून से चुकाएं, हमें अपने बलिदान और परिश्रम से जो आजादी मिले, हमारे अंदर उसकी रक्षा करने की ताकत होनी चाहिए। 
 
* ये मायने नहीं रखता कि आप दुनिया में कैसे आए, ये मायने रखता है कि आप यहां हैं। 
 
* बहुत सारे लोग आपके साथ शानदार गाडिय़ों में घूमना चाहते हैं पर आप चाहते हैं कि कोई ऐसा हो जो गाड़ी खराब हो जाने पर आपके साथ बस में जाने को तैयार रहे। 
 
* उस व्यक्ति ने अमरत्व प्राप्त कर लिया है जो किसी सांसारिक वस्तु से व्याकुल नहीं होता। 
 

* गलतियां हमेशा क्षमा की जा सकती हैं, यदि आपके पास उन्हें स्वीकारने का साहस हो। जितना एक मूर्ख व्यक्ति किसी बुद्धिमानी भरे उत्तर से नहीं सीख सकता उससे अधिक एक बुद्धिमान एक मूर्खतापूर्ण प्रश्र से सीख सकता है। जैसा आप सोचते हैं, वैसा आप बन जाएंगे। जल्दी गुस्सा करना जल्द ही आपको मूर्ख साबित कर देगा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!