Edited By ,Updated: 01 Dec, 2015 05:21 PM
ऑक्सफ़ोर्ड विश्व प्रसिद्ध साइंस रिसर्च Rutherford Appleton Laboratory (RAL) ने एक हाई-टेक कैमरे का आविष्कार किया है।
जालंधरः ऑक्सफ़ोर्ड विश्व प्रसिद्ध साइंस रिसर्च Rutherford Appleton Laboratory (RAL) ने एक हाई-टेक कैमरे का आविष्कार किया है। ThruVision नाम के इस सिस्टम को खास तौर से धरती की ओजोन लेयर के लिए डिजायन किया गया है। जिसका प्रयोग अब गुप्त हथियारों की तस्करी और आत्मघाती बम खोजने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
RAL ने कहा यह सिस्टम कपड़ों की कई परतों में छुपाए हथियारों को ढूंढ सकता है। RAL ने इस टेक्नोलॉजी को 2012 में एक और डिजिटल बैरियम फर्म को 1 मिलियन पौंड से कम कीमत में बेचा था जो अब कई सिक्योरिटी एजेंसियों की तरफ से प्रयोग किया जा रहा है।
ThruVision द्वारा टैस्ट दौरान सर्च करने में यह 100% तक सही साबित हुआ है। डिजिटल बैरियर्स जो अब यू.एस. एशिया और मिड ईस्ट जैसे देशों को फोक्स कर रहा है। कंपनी बेशक ग्राहक का नाम नहीं बता रही परन्तु इस टेक्नोलॉजी का प्रयोग 12 देशों में हर रोज होता है। Mr Doffman के अनुसार ThruVision कई स्थानों पर आने से तीन वर्षों में टेक्नोलॉजी बन जाएगी।