Edited By ,Updated: 01 Dec, 2015 08:30 PM
अब शहर से दिल्ली जाने वाले रेलवे यात्रियों व व्यापारियों को भारी दिक्कतो का सामना करना पडेगा। क्योकि की जनवरी व फरवरी माह में अधिक धुन्ध व कोहरे के चलते होने वाले हादसो को रोकने के उद्देश्य से तकरीबन 12 से अधिक ट्रेनो को रद्द किया गया।
चंडीगढ़ (लल्लन यादव) : अब शहर से दिल्ली जाने वाले रेलवे यात्रियों व व्यापारियों को भारी दिक्कतो का सामना करना पडेगा। क्योकि की जनवरी व फरवरी माह में अधिक धुन्ध व कोहरे के चलते होने वाले हादसो को रोकने के उद्देश्य से तकरीबन 12 से अधिक ट्रेनो को रद्द किया गया। जबकि कालका व चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से जाने वाली दोनो शताब्दी एक्सप्रैस ट्रेनो को 8 जनवरी से 1 मार्च तक सप्ताह में दो दिन रद्द करने की घोषणा की हैं। जिसके कारण अब यात्रियों को टैक्सी कैंब से ही सफर करना होगा। विभाग की ओर से यह शैडूल मगंलवार को जारी किया गया हैं। रेलवे विभाग की ओर से कालका से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 12006 शताब्दी एक्सप्रैस 9 जनवरी से 1 मार्च तक मगंलवार व वीरवार को रद्द रहेगी। जबकि नई दिल्ली से कालका आने वाली गाड़ी संख्या 12005 शताब्दी एक्सप्रैस 8 जनवरी से 29 फरवरी तक हर सोमवार व बुद्ववार को रद्द घोषित किया हैं।
वहीं अमृतसर से चंडीगढ़ के रास्ते सरसा जाने वाली गाड़ी संख्या 15209 व 15210 भी 8 जनवरी से 2 मार्च तक रद्द रहेगी।
यह सभी ट्रेने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से आने व जाने वाली जो 8 जनवरी से 1 मार्च तक सप्ताह में एक व दो दिन रद्द रहेगी।
गाड़ी सं या स्टेशन किस दिन रहेगी रद्द
12011 दिल्ली मगंलवार,रविवार
12012 कालका मगंलवार, रविवार
12046 चंडीगढ़ वीरवार
12045 दिल्ली वीरवार
12057 दिल्ली बुद्ववार,शनिवार
12058 ऊना हिमाचल वीरवार, रविवार
12231 लखनऊ सोमवार, वीरवार
12232 चंडीगढ़ वीरवार ,रविवार
14218 चंडीगढ़ मगंलवार,शुक्रवार
14217 इलाहाबाद बुद्ववार, शनिवार
12241 चंडीगढ़ मगंलवार
12242 अमृतसर बुद्ववार
12311 हावड़ा मगंलवार, शुक्रवार
12312 कालका वीरवार,रविवार
12411 चंडीगढ़ शुक्रवार
12412 अमृतसर शुक्रवार
22925 अंबाला सोमवार, वीरवार
14888 बारमेर बुद्ववार, रविवार
14887 कालका सोमवार,वीरवार
15708 अंबाला वीरवार, रविवार
15707 कटिहार सोमवार, वीरवार