शादी के बंधन में बंधे एक और भारतीय खिलाड़ी, देखें PICS

Edited By ,Updated: 06 Feb, 2016 12:59 PM

irfan pathan

भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने सफा बेग के साथ पवित्र शहर मक्का में निकाह कर लिया है। टीम इंडिया में वापसी करने वाले अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह...

बड़ौदा: भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने सफा बेग के साथ पवित्र शहर मक्का में निकाह कर लिया है। टीम इंडिया में वापसी करने वाले अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अक्टूबर के अंत में अभिनेत्री गीता बसरा से शादी की थी जिसके कुछ समय बाद ओपनर रोहित शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड रितिका सजदेह के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे और अब इसी कड़ी में इरफान पठान भी जुड़ गए।  
 
31 वर्षीय इरफान ने सऊदी अरब के जेद्दाह में रह रहीं सफा से निकाह किया। बडौदा के ऑलराउंडर इरफान की शादी की तैयारियां पिछले कुछ समय से चल रही थीं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सफा और इरफान पिछले दो वर्षों से एक साथ थे।  एक सूत्र के हवाले से प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि इरफान और सफा दुबई में 2 वर्ष पहले एक दूसरे से मिले थे और इसके बाद दोनों के बीच करीबियां बढऩे लगी। सफा वडोदरा में इरफान के परिवार से मिलने भी गई थीं। दोनों की सगाई तीन महीने पहले हुयी थी जिसके बाद शादी की तारीख तय की गई।  
 
21 वर्षीय सफा एक मॉडल रह चुकी हैं और फिलहाल जेद्दा में एक पीआर फर्म में काम करती हैं। सफा मशहूर नेल आर्टिस्ट हैं और वह जेद्दाह के अंतरराष्ट्रीय भारतीय स्कूल से पढ़ी हैं।  इरफान और सफा की शादी के लिए मक्का में आयोजित कार्यक्रम बेहद सादा रहा जिसमें पारिवारिक सदस्य और करीबी रिश्तेदारों को ही आमंत्रित किया गया था। निकाह के बाद पठान परिवार ने अल हिंदावियाह में भोज का आयोजन किया। माना जा रहा है कि इरफान मार्च महीने में मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!