Edited By ,Updated: 08 Feb, 2016 04:21 PM
इंडियन क्रिकेटर इरफान पठान के निकाह की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई है। बितेे गुरुवार को मॉडल सफा बेग से सऊदी अरब के जेद्दा शहर में निकाह किया।
वडोदरा: इंडियन क्रिकेटर इरफान पठान के निकाह की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई है। बितेे गुरुवार को मॉडल सफा बेग से सऊदी अरब के जेद्दा शहर में निकाह किया। निकाह के कार्यक्रम को मीडिया कवरेज से दूर रखा गया था। हालांकि, सोशल मीडिया में निकाह की एक फोटो, शादी कार्ड और सफा की फोटो आ गया था। लेकिन अब उनके निकाह की फोटोज भी सामने आईं हैं।
बता दें कि सफा जेद्दा में मॉडलिंग करती हैं, लेकिन वे मूल रूप से भारतीय हैं। इरफान के परिवार के करीबी सूत्रों की मानें तो सफा और इरफान की मुलाकात दुबई में हुई थी। दोनों ने शादी का फैसला कर लिया था। इसके बाद इरफान का परिवार सफा के परिवार से मिलने जेद्दा भी गया था। जिसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से यह निकाह सम्पन्न हुआ।