Edited By ,Updated: 08 Feb, 2016 08:26 PM
माँ की डांट से नाराज पलसौरा के रहने वाले दीपक ने बीती रात घर में खुद को फंदा लगा आत्महत्या का प्रयास किया।
चंडीगढ़(संदीप कुमार) : माँ की डांट से नाराज पलसौरा के रहने वाले दीपक ने बीती रात घर में खुद को फंदा लगा आत्महत्या का प्रयास किया। परिवार वाले समय रहते ही उसे लेकर सैक्टर-16 अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया। पी.जी.आई. में दीपक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर दीपक मोहल्ले में ही किसी से झगड़ा कर घर लौटा था। इस विषय में जब उसकी मां को पता चला तो उन्होंने उसे डांट दिया। मां के डांट लगाने के बाद वह नाराज हो गया। रात के करीब 8.30 बजे परिवार ने देखा कि दीपक ने कमरे में खुद को फंदा लगा लिया है। यह देख परिजनों ने उसे तुरंत फंदे से उतारा और उसे तुरंत उपचार के लिए सैक्टर 16 अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान दीपक की हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया।