Edited By ,Updated: 11 Feb, 2016 07:10 PM
अपने प्रेगनेंट होने की खबर पर ये मां बेहद खुश थी, लेकिन साथ ही ये डर भी था कि बच्चा होने के बाद उसका घूमना फिरना बंद हो जाएगा।
नई दिल्ली: अपने प्रेगनेंट होने की खबर पर ये मां बेहद खुश थी, लेकिन साथ ही ये डर भी था कि बच्चा होने के बाद उसका घूमना फिरना बंद हो जाएगा। लेकिन फिर बेटी होने के बाद उन्होंने कुछ ऐसा सोचा, जिससे उनकी ये चिंता दूर हो गई।
दरअसल, केरेन एडवड्र्स और उनके पति शॉन बाएस ने सोचा कि क्यूं ना वे अपनी बेटी के साथ दुनिया घूमे। इससे उनकी बेटी को अलग-अलग देशों की संस्कृति के बार में भी पता चलेगा और वह अलग-अलग माहौल में भी घुद को ढाल सकेगी। हालांकि, ये बेहद मुश्किल था, क्योंकि उनकी बेटी उस समय महज 10 हफ्तों की थी, जब वह अपने माता-पिता के साथ इस ट्रिप पर निकली थी।
एसमी बाएस नाम की इस बच्ची का जन्म लंदन में हुआ, जबकि उसकी मां आयरलैड और पिता नयूजीलैड से हैं। अपने इस ट्रिप को लेकर बच्ची की मां ने कहा, ये हमारे लिए अद्भुत एक्सपीरियंस था। इस ट्रिप में ब्रेस्ट फीडिंग व बेबी वेयरिंग उनके लिए काफी अहम साबित हुए, क्योंकि बच्ची काफी छोटी थी और ये उसके लिए काफी महत्वपूर्ण थे। केरेन एडवड्र्स ने अपने इस ट्रिप की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह बच्ची के साथ खूब मस्ती करती दिख रही है।