Edited By ,Updated: 11 Feb, 2016 09:39 PM
सउदी अरब में आज एक व्यक्ति ने शिक्षा विभाग के छह कर्मचारियों को मार डाला और दो अन्य को घायल कर दिया।
रियाद: सउदी अरब में आज एक व्यक्ति ने शिक्षा विभाग के छह कर्मचारियों को मार डाला और दो अन्य को घायल कर दिया। गृह मंत्रालय ने इसे ‘‘आपराधिक’’ हमला करार दिया।
मंत्रालय के प्रवक्ता जनरल मंसूर अल तुर्की ने बताया कि घटना अपराह्न करीब दो बजे भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे दक्षिणी प्रांत जाजान में हुई। तुर्की ने कहा, ‘‘यह एक आपराधिक कृत्य है।’’ उन्होंने बताया कि मामले में एक संदिग्ध को गिरतार किया गया है।