AIFF के पूर्व उपाध्यक्ष विलासराव सरदेसाई का निधन

Edited By ,Updated: 12 Feb, 2016 12:31 PM

aiff vilasrao sardesai football jawaharlal nehru cup

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष विलासराव सरदेसाई का आज सुबह निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे...

पणजी: अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष विलासराव सरदेसाई का आज सुबह निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। सरदेसाई गोवा की ओर से एआईएफएफ के उपाध्यक्ष चुने जाने वाले पहले व्यक्ति थे। वह गोवा फुटबाल संघ के अध्यक्ष भी थे और गोवा में 1989 में आयोजित जवाहरलाल नेहरू कप में भी काफी अहम रहे थे।  

 
वह भारतीय फुटबाल टीम के मैनेजर भी रह चुके हैं और राष्ट्रीय फुटबाल लीग को शुरू करने में उन्होंने काफी अहम भूमिका अदा की थी। उन्हें फुटबाल में योगदान के लिए 1992 में जीवाबडाडा केरकर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!