शुक्र आ गए शनि के द्वार राशि अनुसार जानिए कैसा रहेगा पैसा, प्यार और परिवार

Edited By ,Updated: 12 Feb, 2016 04:20 PM

astrology venus transit

शुक्रवार दिनांक 12.02.16 शुक्रदेव बृहस्पति की राशि धनु को त्यागकर अपने परम मित्र शनि की राशि मकर में प्रवेश कर गए हैं। शुक्र का धनु से मकर राशि में प्रवेश शुक्रवार दिनांक 12.02.16 दोपहर 2 बजकर 58 मिनट पर हो गया है। इसी के साथ शुक्रदेव सूर्य के...

शुक्रवार दिनांक 12.02.16 शुक्रदेव बृहस्पति की राशि धनु को त्यागकर अपने परम मित्र शनि की राशि मकर में प्रवेश कर गए हैं। शुक्र का धनु से मकर राशि में प्रवेश शुक्रवार दिनांक 12.02.16 दोपहर 2 बजकर 58 मिनट पर हो गया है। इसी के साथ शुक्रदेव सूर्य के नक्षत्र उत्तराषडा के दूसरे चरण में प्रवेश कर गए हैं। वैदिक ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। शुक्र का मकर में पहले से ही बैठे सूर्य और बुध के साथ संगम हो गया है। आइए जानते हैं शुक्र का मकर राशि में गोचर मेष से लेकर मकर राशि के लिए क्या लेकर आया है।

मेष: शुक्र के दसवें भाव में स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं रहेंगी। पेट की तकलीफ के योग हैं। गोचर से आमदनी में बढौत्तरी होगी। घर में साज-सज्जा के योग हैं। पिता के साथ मतभेद के योग हैं। किसी उम्रदराज व्यक्ति से आकर्षण बढ़ेगा।

 

वृष: शुक्र का नवें भाव में गोचर से मानसिक अस्थिरता रहेगी। निर्णय शक्ति का हास होगा। लाइफ पार्टनर से मतभेद होंगे। दूर के रिश्तेदारों से संपर्क बढ़ेगा। सोशल नेटवर्क साईट पर नए मित्र बनेंगे। धन हानि के प्रबल योग हैं।

 

मिथुन: शुक्र के आठवें भाव में गोचर से काम उत्तेजना बढ़ेगी। पुराने कार्य पूरे होंगे। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। प्रतियोगी परीक्षा में शुभ परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र बढ़िया रहेगा। दूसरों की जिम्मेदारी आपके सिर आ सकती है।

 

कर्क: शुक्र का सातवें भाव में गोचर से निजी जीवन अच्छा रहेगा। विपरीत लिंग के नए मित्र बनेंगे। बिजनेसमैन बड़ा धनार्जन करेंगे। मन में कला के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। नए कपड़ों की खरीदारी होगी। कामकाज में प्रगति रहेगी।

 

सिंह: शुक्र का छठे भाव में गोचर से गुप्तांग संबन्धित समस्या होने के योग हैं। सामान्य जीवन में रुकावटें आएंगी। अचानक खर्चों से परेशान रहेंगे। लम्बी यात्रा होगी। बंधु वर्ग को समस्या सताएंगी। अकस्मात धन-लाभ के योग हैं।

 

कन्या: शुक्र का पांचवे भाव में गोचर से मुख व पाचन तंत्र की समस्याएं सताएंगी। संतान पक्ष की सफलता से प्रसन्नता प्राप्त होगी। घर-परिवार में बीमारी रहेगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। प्रणय संबंधों की अधिकता रहेगी।  

 

तुला: शुक्र का चौथे भाव में गोचर से पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। गलत आर्थिक निर्णय के कारण नुक्सान होगा। बड़े बुज़ुर्गों की सलाह से लाभ होगा। प्रोपर्टी में बड़े लाभ के योग हैं। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिलेगा।

 

वृश्चिक: शुक्र के तीसरे भाव में गोचर से विरोधी परेशान करेंगे। आखों में समस्या आएगी। लंबी यात्रा होगी। अनैतिक रिश्ते बनने के योग हैं। अनियंत्रित खान-पान से उदार पीड़ा के योग हैं। आपके विरुद्ध षड्यंत्र होने के आसार हैं।

 

धनु: शुक्र के दूसरे भाव में गोचर से बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। धन अर्जन में प्रचुर बढ़ौत्तरी होगी। स्त्री वर्ग को विशेष लाभ के संकेत हैं। आचनक खर्चे बढ़ेंगे। प्रेम संबध में मजबूती आएगी। पर्सनल लाइफ में उलझने रहेंगी।

 

मकर: शुक्र के पहले भाव में गोचर से मानसिक उथल-पुथल रहेगी। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। मन में रोमांटिक भाव जागृत होंगे। पार्टनर की तलाश पूरी होगी। निजी जीवन सुखद रहेगा। सुख-सुविधा में वृद्धि होगी।

 

कुंभ: शुक्र के बारहवें भाव में गोचर से मन में कामुकता छाई रहेगी। अनैतिक सम्बन्ध बनने के योग हैं। भाग्य मंदा पड़ेगा। मान-सम्मान में कमी आएगी। सामाजिक अपमान के योग हैं। नया काम शुरु करने की प्लानिंग बनेगी।

 

मीन: शुक्र के ग्यारहवें भाव में गोचर से विपरीत लिंगियों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में बदलाव के योग हैं। स्वास्थ्य समस्याएं सताएंगी। कानूनी मसले परेशान करेंगे। साज-सज्जा के सामान की खरीदारी करेंगे। लंबी यात्रा संभव है।

आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!